Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new puc certificate validity rules for bs6 vehicles 2026

अब बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए बदले नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

Thu, 19 Nov 2026 02:46 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 02:46 PM IST
सार

सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में बदलाव किया है। अब छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए प्रमाणपत्र तीन साल और परिवहन वाहनों के लिए दो साल तक वैध रहेगा। पुराने BS-VI वाहनों को उम्र के हिसाब से हर साल या छह महीने में प्रमाणपत्र रिन्यू कराना होगा। BS-I, BS-II और BS-III वाहनों के लिए तीन महीने और BS-IV वाहनों के लिए छह महीने की वैधता जारी रहेगी।
 

विज्ञापन
new puc certificate validity rules for bs6 vehicles 2026
वाहन मालिकों को बड़ी राहत - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन किया है। नए नियमों के तहत अब नई BS-VI निजी गाड़ियों के मालिकों को हर छह महीने या साल में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन


छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए यह प्रमाणपत्र तीन साल तक वैध रहेगा। हालांकि, पुराने वाहनों के लिए पहले की तरह कम अवधि में पीयूसी सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराना होगा। नए नियम 13 नवंबर को अधिसूचित किए गए हैं और राजपत्र में प्रकाशन के साथ लागू हो गए हैं।
विज्ञापन


नई BS-VI निजी गाड़ियों के लिए क्या बदला?
सरकार ने निजी BS-VI वाहनों की उम्र के हिसाब से पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता तय की है। अब गाड़ी जितनी पुरानी होगी, उतनी जल्दी प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • छह साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट तीन साल तक वैध रहेगा।
  • छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
  • 10 साल से ज्यादा पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाना होगा।

कमर्शियल वाहनों के लिए क्या नियम?
सरकार ने BS-VI मानक वाले परिवहन वाहनों के लिए भी पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता अवधि बढ़ाई है। हालांकि, यहां निजी वाहनों से अलग समयसीमा रखी गई है। इन वाहनों के लिए भी उनकी उम्र के आधार पर नवीनीकरण की अवधि तय की गई है।
  • छह साल तक पुराने BS-VI परिवहन वाहनों के लिए पीयूसी सर्टिफिकेट दो साल तक वैध रहेगा।
  • छह साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने परिवहन वाहनों को हर साल प्रमाणपत्र का नवीनीकरण कराना होगा।
  • 10 साल से ज्यादा पुराने परिवहन वाहनों के लिए हर छह महीने में पीयूसी सर्टिफिकेट रिन्यू कराना जरूरी होगा।

BS-I, BS-II, BS-III और BS-IV वाहनों के लिए क्या व्यवस्था?
सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र की अवधि में कोई लंबी छूट नहीं दी है। इन वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता पहले की तरह कम रखी गई है।
  • BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों का पीयूसी सर्टिफिकेट तीन महीने तक वैध रहेगा।
  • BS-IV मानक वाले वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता छह महीने होगी।

पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर होने से पहले रिन्यू कराने पर क्या होगा?
नए नियमों में प्रमाणपत्र के नवीनीकरण की तारीख को लेकर भी स्थिति साफ की गई है। अगर कोई वाहन मालिक मौजूदा पीयूसी सर्टिफिकेट की समयसीमा खत्म होने से पहले उसे रिन्यू कराता है, तो नई वैधता की शुरुआत अलग तरीके से तय होगी।
  • अगर प्रमाणपत्र की समयसीमा खत्म होने से पहले के आखिरी 10 दिनों में नवीनीकरण कराया जाता है, तो नए प्रमाणपत्र की वैधता पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति की तारीख से शुरू होगी।
  • अगर प्रमाणपत्र एक्सपायर होने के बाद नवीनीकरण कराया जाता है, तो नए प्रमाणपत्र की वैधता नवीनीकरण की तारीख से शुरू होगी।

नए नियम कब से लागू हुए और पुराने सर्टिफिकेट पर क्या असर होगा?
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन (16वां संशोधन) नियम, 2026 के तहत यह बदलाव अधिसूचित किया है। यह संशोधन मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत किया गया है। नियम राजपत्र में प्रकाशित होते ही लागू हो गए। हालांकि, नए नियम लागू होने से पहले जारी किए गए पीयूसी प्रमाणपत्रों की वैधता अपने आप नहीं बदलेगी। उन पर संशोधित समयसीमा तभी लागू होगी, जब नए नियम लागू होने के बाद पहली बार उनका नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed