फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new petition filed in the Supreme Court regarding the conversion case

Supreme Court: धर्मांतरण पर कोर्ट में नई याचिका, पांच सदस्यीय पीठ के समक्ष भेजने की मांग, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 30 Jan 2023 07:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 30 Jan 2023 07:11 AM IST
सार

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ सोमवार को कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानूनों के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
new petition filed in the Supreme Court regarding the conversion case
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट में धर्मांतरण मामले को लेकर एक नई याचिका दायर की गई है। इसमें जबरन धर्मांतरण के आरोपों से जुड़े मामलों को पांच न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष भेजे जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ सोमवार को कई राज्यों में धर्मांतरण विरोधी कानूनों के खिलाफ दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। नई याचिका वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से यह कहते हुए याचिकाओं को बड़ी पीठ को भेजने की मांग की है कि इसमें कानूनों के कई प्रश्न शामिल हैं, जिन्हें संविधान की व्याख्या की आवश्यकता है। 
विज्ञापन


पेश नहीं हुआ पूर्व पति  बच्चे को ऑस्ट्रेलिया ले जाने की मिली अनुमति
कर्नाटक हाईकोर्ट ने 34 वर्षीय रक्षिता को अपने पूर्व पति की सहमति के बिना अपने बच्चे को ऑस्ट्रेलिया ले जाने और वहां स्थायी रूप से बसने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैविक पिता के अदालती कार्यवाही में भाग न लेने के चलते न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने मां की याचिका को स्वीकार कर लिया। रक्षिता ने अपने बेटे को ऑस्ट्रेलिया साथ ले जाने और स्थायी रूप से उसके वहां बसने की कानूनी अनुमति के लिए अपने पहले पति सीसी शशिकुमार के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 2006 में बेटी के जन्म के बाद दोनों ने तलाक ले लिया था। पीठ ने कहा कि तलाक के बाद आठ साल तक पिता बच्चे को देखने नहीं आया। एजेंसी

पाकिस्तान के रावलपिंडी में ढहाए शिया, हिंदुओं और ईसाइयों के घर
पाकिस्तान के रावलपिंडी छावनी क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के घरों को ध्वस्त कर उन्हें बेघर कर दिया गया। इस इलाके में पिछले 70 साल से एक हिंदू और एक ईसाई परिवार रह रहा था। सूत्रों के अनुसार, 27 जनवरी को यहांं एक हिंदू व एक ईसाई परिवार के साथ शियाओं के कम से कम पांच घरों को तोड़ दिया गया। हिंदू परिवार को पास के एक मंदिर में शरण लेनी पड़ी, जबकि ईसाई परिवार और शिया बिना किसी आश्रय के रहने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने अदालत से स्टे ऑर्डर लेने की कोशिश की, लेकिन अधिकारियों ने बल प्रयोग कर उनके घरों को तोड़ दिया। 


केरल : मुर्गे के बाड़े में फंसे तेंदुए की मौत
पलक्कड़ (केरल)। मनारक्कड़ में रविवार को मुर्गे के बाड़े में छह घंटे से अधिक समय तक फंसे रहने के बाद एक तेंदुए की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा, तेंदुए की मौत पिंजरे में लंबे समय तक फंसे रहने से सदमे के चलते हुई है। खुद को छुड़ाने की कोशिश में उसे मामूली चोटें भी आई थीं। लेकिन ये चोटें गंभीर या संदिग्ध नहीं थीं। मेक्कलापारा के पास एक घर के बाड़े में जब तेंदुआ फंस गया तो घर के मालिक ने उसे बाहर  से बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed