फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi Wife says it is miracle Family of New CM

‘टीवी से पता चला की वे CM बनेंगे’: मोहन माझी की पत्नी ने जताई खुशी, बेटे से अब गिफ्ट मांग रहे स्कूल के दोस्त

Wed, 12 Jun 2024 12:43 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

माझी के पड़ोसी ने बताया कि हम बहुत खुश हैं। माझी बहुत विनम्र स्वाभाव के व्यक्ति हैं। हमें पता है कि वे राज्य के लिए बेहतर काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।  

विज्ञापन
New Odisha Chief Minister Mohan Charan Majhi Wife says it is miracle Family of New CM
Mohan Majhi - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। मोहन चरण माझी विधायक दल के नेता चुने गए हैं। आज वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माझी के परिवार के सदस्यों के लिए यह चमत्कार है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे जिंदगी में कभी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। माझी के परिवार में उनकी मां, उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जो भुवनेश्वर के सरकारी क्वार्टर में रहते हैं। क्योंझर जिले में उनका पैतृक गांव रायकला है, जहां लोग जश्न मना रहे हैं। 

विज्ञापन

शुरू से लोगों की मदद करते थे माझी
उनका कहना है कि हमें टीवी चैनल से पता चला कि माझी मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। यह खबर सुनते ही हम लोग दंग हो गए थे। उनकी पत्नी प्रियंका ने कहा कि मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था। यह सचमुच हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके पति राज्य के लोगों के लिए बेहतर काम करेंगे। उनकी मां का कहना है कि वे बहुत खुश हैं कि उनका बेटा मुख्यमंत्री बन गया है। उन्होंने बताया कि माझी शुरू से लोगों की मदद करता रहता था। बता दें, माझी का सफर सरपंच बनने से शुरू हुआ, जिसके बाद वे विधायक बने और अब प्रदेश के मुखिया। 

विज्ञापन

बेटे से गिफ्ट मांग रहे हैं दोस्त
आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले उनके बेटे कृष्णा ने कहा कि मेरे पापा मुख्यमंत्री बन गए हैं। मेरे दोस्त अब मुझसे गिफ्ट मांग रहे है। माझी के पड़ोसी ने बताया कि हम बहुत खुश हैं। माझी बहुत विनम्र स्वाभाव के व्यक्ति हैं। हमें पता है कि वे राज्य के लिए बेहतर काम करेंगे और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा है सियासी सफर
मोहन चरण माझी का जन्म 1972 में ओडिशा में हुआ था। उनके पिता का नाम गुनाराम माझी है। उनकी शादी डॉ. प्रियंका मरांडी से हुई है और उनके दो बेटे हैं। मोहन चरण माझी ने अपना सियासी करियर एक सरपंच के रूप में शुरू किया था। उन्होंने यह जिम्मेदारी 1997 से 2000 के बीच संभाली। 1997 में उन्हें भाजपा ओडिशा आदिवासी मोर्चा के सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा मोहन स्थानीय स्तर पर युबज्योति क्लब, रायकला के अध्यक्ष, बाबा धबलेश्वर महादेव मंदिर समिति, रायकला के सदस्य और भाजपा ओडिशा एसटी मोर्चा के महासचिव जैसे पदों पर भी रहे।

2000 में पहली बार बने विधायक
मोहन चरण माझी चार बार के विधायक हैं। वह पहली बार 2000 में क्योंझर (एसटी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2004, 2019 और अब 2024 में भी क्योंझर सीट से जीते हैं।

फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं मोहन
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में मोहन ने अपनी संपत्ति 1.97 करोड़ रुपये घोषित की थी। वह खुद को पेशे से किसान और समाजसेवक बताते हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो माझी स्नातक पेशेवर हैं। 1993 में सीएस कॉलेज चंपुआ से बीए किया है। इसके बाद मोहन ने 2011 में ढेंकनाल लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. किया है। यात्रा और खेल का शौक रखने वाले मोहन रायकला, क्योंझर में राइजिंग स्टार क्लब के फुटबॉल खिलाड़ी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed