फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New NMC system for doctors Complaints and appeals now only online email and paper applications discontinued

डॉक्टरों के लिए एनएमसी की नई व्यवस्था: अब शिकायत और अपील सिर्फ ऑनलाइन, ईमेल व कागजी आवेदन बंद

Fri, 24 Jul 2026 05:30 AM IST
प्रशांत तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 24 Jul 2026 05:30 AM IST
सार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने डॉक्टरों के लिए शिकायत और अपील की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। राज्य मेडिकल काउंसिल और ईएमआरबी के फैसलों के खिलाफ अब केवल ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल के माध्यम से ही अपील की जा सकेगी। ईमेल और कागजी आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आयोग का उद्देश्य अपील प्रक्रिया को पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनाना है।

विज्ञापन
New NMC system for doctors Complaints and appeals now only online email and paper applications discontinued
Doctor - फोटो : adobestock

विस्तार

देशभर के डॉक्टरों के लिए शिकायत और अपील की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन होने जा रही है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य मेडिकल काउंसिलों के फैसलों के खिलाफ अपील करने के लिए नया ऑनलाइन एथिक्स अपील पोर्टल शुरू कर दिया है। अब डॉक्टर अपनी अपील केवल इसी पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकेंगे। ईमेल या कागजी आवेदन की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (ईएमआरबी) ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की। आयोग का कहना है कि इस नई व्यवस्था का उद्देश्य अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और सरल बनाना है।

विज्ञापन


क्या अपील के साथ सभी दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा?
आयोग ने डॉक्टरों और अन्य संबंधित पक्षों को सलाह दी है कि अपील दाखिल करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सावधानीपूर्वक ऑनलाइन अपलोड करें, ताकि मामले के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। अधूरे दस्तावेज या अपूर्ण जानकारी अपील की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: कौन हैं नरेश पाल गंगवार? बनाए गए उच्च शिक्षा विभाग के नए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन


किन मामलों में डॉक्टर इस पोर्टल का उपयोग कर सकेंगे?
नई व्यवस्था के तहत यदि किसी पंजीकृत डॉक्टर को राज्य मेडिकल काउंसिल के किसी निर्णय पर आपत्ति है, तो वह राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 की धारा 30(3) के तहत अपनी पहली अपील इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दाखिल कर सकेगा। वहीं, एथिक्स एंड मेडिकल रजिस्ट्रेशन बोर्ड (ईएमआरबी) के निर्णय के खिलाफ दूसरी अपील भी अब इसी पोर्टल के जरिए दायर की जाएगी। इससे पूरी अपील प्रक्रिया डिजिटल और अधिक सुव्यवस्थित हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed