{"_id":"5db568cb8ebc3e01506f07ee","slug":"new-mlas-will-take-oath-on-the-first-day-of-the-16th-session-of-kerala-legislative-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विधानसभा के 16वें सत्र के पहले दिन नए विधायक लेंगे शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल विधानसभा के 16वें सत्र के पहले दिन नए विधायक लेंगे शपथ
Sun, 27 Oct 2019 03:22 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 27 Oct 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Kerala Legislative Assembly
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल विधानसभा का 16वां सत्र सोमवार से शुरु हो रहा है। सत्र के पहले ही दिन पांच नव निर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। इन विधायकों का निर्वाचन 21 अक्तूबर को हुए उपचुनाव में हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को शुरू होने वाले सत्र में उप चुनाव के नव निर्वाचित विधायक वी के प्रशांत, के यू जिनेश कुमार, टी जे विनोद, एस उस्मान और एम सी कमरूद्दीन हैं जो सत्र के शुरूआती दिन सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे ।
विज्ञापन
उपचुनाव के बाद पहली बार सदन की कार्यवाही शुरू होगी । 21 अक्टूबर को हुए उप चुनाव में माकपा नीत वाम मोर्चे ने दो सीटों पर और कांग्रेस नीत यूडीएफ ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
विधानसभा के इस सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है और विपक्ष मंत्रियों और सरकार पर लगे भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा सकता है।