{"_id":"5d1fe7f58ebc3e3cd43e7949","slug":"new-mission-of-swachh-bharat-abhiyan-electricity-will-now-be-made-from-waste","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान का नया मिशन, अब कचरे से बनेगी बिजली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्वच्छ भारत अभियान का नया मिशन, अब कचरे से बनेगी बिजली
Sat, 06 Jul 2019 05:44 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए अब नए लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके तहत कचरे का उपयोग अब ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, जबकि सरकार मिशन के पहले चरण के तहत 99 फीसदी लक्ष्य हासिल कर चुकी है तो अब हर गांव में ठोस कचरे के स्थायी प्रबंधन के लिए भी मिशन का विस्तार होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नदियों की सफाई, ग्रामीण स्वच्छता, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनीकरण और जैव विविधता संरक्षण के लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम में पर्यावरण और जल प्रबंधन मुद्दों को शामिल किया जाएगा। भविष्य में शौचालयों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके बुनियादी ढांचे में निवेश और पर्यावरण के अनुकूल स्वच्छता प्रौद्योगिकी को अपनाना शामिल है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन अब तक
- 9.5 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ
- 5,64,658 गांव खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित
- 95 फीसदी शहर भी ओडीएफ घोषित किए गए हैं
- 45 हजार शौचालयों का निर्माण हुआ 1700 शहरों में
Trending Videos
उजाला योजना से पर्यावरण संरक्षण
देश में पर्यावरण संरक्षण के लिए उजाला योजना के तहत अब तक 35 करोड़ एलईडी बल्ब वितरित किए गए हैं। इससे सालाना 18,341 करोड़ रुपये कीमत की बिजली भी बच रही है। मिशन के अगले लक्ष्य के तहत सौर ऊर्जा व बैटरी चार्जर के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।