{"_id":"5cf6310bbdec22072d1ba722","slug":"new-investigating-officer-mahesh-gupta-is-investigating-the-case-of-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने कई सुबूत सामने रख वाड्रा से की पांच घंटे पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया था तलब,","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने कई सुबूत सामने रख वाड्रा से की पांच घंटे पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया था तलब,
Wed, 05 Jun 2019 12:51 AM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
- फोटो : PTI
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पांच घंटे से ज्यादा पूछताछ की। ईडी ने विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति खरीद मामले में वाड्रा को नई दिल्ली कार्यालय में तलब किया था। एजेंसी ने वाड्रा से मामले में उनसे जुड़े लोगों द्वारा दिए गए बयानों और इकट्ठा किए गए सुबूतों को सामने रख उनसे सवाल-जवाब किए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा वाड्रा अपने वकीलों के साथ सुबह करीब 10.45 बजे इंडिया गेट के नजदीक स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे और करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक वहां रहे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारी ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा बयानों को वाड्रा के सामने रखा, जो फरार हथियार डीलर संजय भंडारी, भंडारी के सहयोगी व अन्य के साथ उनके कथित संबंधों की ओर इशारा करते हैं।
यह समझा जाता है कि वाड्रा ने भंडारी व अन्य से किसी भी तरह के संबंध या डील करने से अनभिज्ञता जताई। इस दौरान जांच अधिकारी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत उनका बयान दर्ज किया।
एजेंसी के समक्ष पेश होने से पहले वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह ‘ईडी के समक्ष करीब 80 घंटों तक ढेरों सवालों का जवाब देने के बाद, वह 13वीं बार पेश हो रहे हैं। सनसनी और अनावश्यक ड्रामे के बीच मैं शांत और केंद्रित रहता हूं।’ इसके अलावा उन्होंने लिखा कि, ‘मेरा जिंदगी अनूठी है और करीब एक दशक तक निराधार आरोपों का सामना किया है।’
वाड्रा लंदन के 12 ब्रायंस्टन स्क्वायर इलाके में 19 लाख पाउंड की संपत्ति खरीदने को लेकर धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में जमीन आवंटन में अनियमितता से जुड़े धनशोधन के मामले में भी उनसे कई बार पूछताछ हो चुकी हैै। सोमवार को ही दिल्ली की अदालत ने वाड्रा को स्वास्थ्य जांच के लिए छह हफ्तों तक विदेश जाने की अनुमति दी थी।