फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new headquarters of Congress tells the story of 139 years of party history, know its Specialties

Congress: इंदिरा भवन में केसरी-नरसिम्हा राव के साथ है सोनिया की तस्वीर,जानें कांग्रेस के नए कार्यालय की खासियत

Sat, 18 Jan 2025 06:49 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 18 Jan 2025 06:49 PM IST
सार

कांग्रेस के नए हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर एक लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसका नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, इसी फ्लोर पर मीडिया ब्रीफिंग रूम और कैफेटेरिया बनाया गया है।

विज्ञापन
new headquarters of Congress tells the story of 139 years of party history, know its Specialties
कांग्रेस के नए कार्यालय पर लगाई गईं तस्वीरें। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने हाल ही में अपने नई पार्टी के  मुख्यालय, इंदिरा भवन का में उद्घाटन किया। पार्टी कार्यालय का नया पता अब 9ए कोटला रोड हो गया है। जबकि पुराने कार्यालय 24 अकबर रोड में भी पार्टी के कुछ काम होंगे।कांग्रेस के इस कार्यालय को 'ग्रीन बिल्डिंग' बताया जा रहा है, जो कि पर्यावरण के अनुकूल है। पांच मंजिला इस इमारत की दीवारों पर आजादी के संघर्ष से लेकर वर्तमान समय तक पूरे 140 साल का इतिहास दर्शाया गया है। कांग्रेस के नए कार्यालय में प्रवेश करते ही कांग्रेस के पहले अध्यक्ष व्योमकेश चंद्र बनर्जी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर लगाई गई है। इसके बाद हर मंजिल पर महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभ पटेल, सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिम्हा राव, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह जैसे बड़े नेताओं के योगदान की तस्वीरें और इतिहास की जानकारी आसपास की दीवारों को दर्शाई गई है।
विज्ञापन


हर मंजिल पर बने आफिस,बड़े नेताओं के योगदान की दिखेगी झलक
नए भवन की बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ऑफिस है। जबकि चौथी मंजिल पर कांग्रेस के महासचिवों के कार्यालय बनाए गए हैं। इसके अलावा, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस जैसे पार्टी के प्रमुख संगठनों के प्रमुखों के लिए इसी मंजिल पर कमरे बने हैं। तीसरी मंजिल पर किसी का कार्यालय नहीं है, बल्कि एक 'ओपन ऑफिस' बनाया गया है, जहां सचिव और प्रभारी बैठेंगे। वहीं, दूसरी मंजिल पर पार्टी के कई अन्य विभागों और सेल के लिए जगह बनाई गई है और पहली मंजिल पर ऑडिटोरियम है।
विज्ञापन


खास बात है कि कांग्रेस के नए हेडक्वार्टर के ग्राउंड फ्लोर पर एक लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसका नाम दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा, इसी फ्लोर पर मीडिया ब्रीफिंग रूम और कैफेटेरिया बनाया गया है। लिफ्ट से हर मंजिल पर एंट्री करते ही दीवारों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों के अहम कथन लगाए गए हैं। जबकि हर मंजिल की दीवारों पर पूर्व पीएम राजीव गांधी, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, समेत दिग्गज कांग्रेसी नेताओं के पुरानी और यादगार तस्वीर लगाई हैं। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी कांग्रेस समेत कई नेताओं की सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ फोटो लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बदल दिया कांग्रेस चुना पीछे का पता
कांग्रेस के नए कार्यालय का मुख्य गेट सामने के बजाए पीछे के दरवाजे से किया है। दरअसल, इसकी वजह भारतीय जनता पार्टी है। क्योंकि फ्रंट की एंट्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर है। ऐसे में पार्टी के आधिकारिक पते पर यह नाम आता, इसलिए पार्टी ने फ्रंट के बजाए पिछले दरवाजे को अपना पता चुना है। यह दरवाजे कोटला मार्ग पर खुलता है। दरअसल, 70 के दशक में कांग्रेस का कार्यालय डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर था। इसका पता 3, रायसीना रोड था। इसके ठीक सामने 6, रायसीना रोड पर अटल बिहारी वाजपेयी रहा करते थे, इसलिए कांग्रेस ने यहां भी बैकडोर एंट्री चुनी थी। 1978 में कांग्रेस में टूट के बाद ऑफिस पार्टी सांसद जी वेंकटस्वामी को अलॉट बंगले 24, अकबर रोड में शिफ्ट किया गया था। तब से अब तक यह कांग्रेस मुख्यालय का पता रहा।


पुराने ऑफिस को लेकर चल रही है ये चर्चा
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक नए कार्यालय में शिफ्ट होने के बाद भी कांग्रेस अपना पुराना कार्यालय खाली नहीं करेगी।  यहां बड़े नेताओं का उठना-बैठना होता रहेगा। कांग्रेस से पहले भाजपा ने भी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए ऑफिस में शिफ्ट होने के बाद भी अपना पुराना ऑफिस 11, अशोक रोड नहीं छोड़ा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 2015 में कांग्रेस को दिए गए चार बंगलों का आवंटन रद्द किया था। इसमें 24, अकबर रोड भी शामिल था। इसके अलावा 26 अकबर रोड (कांग्रेस सेवा दल ऑफिस), 5-रायसीना रोड (यूथ कांग्रेस ऑफिस) और सी-II/109 चाणक्यपुरी (सोनिया गांधी के सहयोगी विंसेंट जॉर्ज को आवंटित) का आवंटन भी रद्द कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed