फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Governor to get Jammu and Kashmir next month after Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के बाद जम्मू-कश्मीर को अगले महीने मिलेगा नया राज्यपाल

Wed, 01 Aug 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Aug 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
New Governor to get Jammu and Kashmir next month after Amarnath Yatra

अगले महीने अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर को नया राज्यपाल मिलेगा। बीते करीब दस सालों से इस पद की जिम्मेदारी को निभा रहे वर्तमान राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से अनिच्छा जताने के बाद सरकार में शीर्ष स्तर पर नए नामों पर मंथन हो रहा है। इस सूची में पूर्व गृह सचिव एवं वर्तमान भारत के महानियंत्रक एवं लेखापरीक्षक (सीएजी) राजीव महर्षि सहित कुछ सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के नाम हैं।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि सरकार संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद इस पर अंतिम फैसला लेगी। गौरतलब है कि सूबे में भाजपा और पीडीपी का गठबंधन खत्म होने के बाद से ही नया राज्यपाल भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। वर्तमान राज्यपाल वोहरा अब लंबे समय तक इस पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक वोहरा ने अपनी इच्छा से गृह मंत्री राजनाथ सिंह को कई बार अवगत भी करा चुके हैं।
विज्ञापन


राज्य में राज्यपाल शासन के तत्काल बाद शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के कारण वोहरा को अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया गया था। अब जबकि यह यात्रा रक्षा बंधन के दिन खत्म हो रही है, तब सरकार ने नए राज्यपाल के नाम पर मंथन का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि महर्षि जरूर इस पद की दौर में हैं, मगर अभी उनका नाम फाइनल नहीं किया गया है। सूबे की स्थिति को देखते हुए इस पद के लिए चार पूर्व वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed