फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   new changes in adoption policy, now No 'pick and choose' option

बच्चा गोद लेने का बदला नियम, नहीं होगी चुनने की आजादी

Sun, 30 Apr 2017 04:18 PM IST
amarujala.com, Presented By : हर्षित गौतम
amarujala.com, Presented By : हर्षित गौतम Updated Sun, 30 Apr 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
new changes in adoption policy, now No 'pick and choose' option

बच्चा गोद लेने की नीति में बदलाव के बाद अब भारतीय माता-पिता अपनी इच्छा के मुताबिक बच्चे को अडॉप्ट नहीं कर सकेंगे। ये नया नियम सोमवार से देशभर में लागू हो जाएगा।

विज्ञापन


इस नियम के बाद होने वाले माता-पिता को नेशनल अडॉप्शन बॉडी के जरिए दिए गए विकल्प को ही चुनना होगा, उनके पास बच्चे के चुनाव की आजादी नहीं होगी। ऐसे में दंपति के पास एक ही विकल्प मौजूद होगा कि वो बच्चे को गोद लें या फिर नहीं।
विज्ञापन


अब तक माता-पिता सरकार के अडॉप्शन पोर्टल पर एक रजिस्ट्रेशन करते थे, जिसके बाद उन्हें तीन बच्चों की प्रोफाइल विकल्प के रूप में दी जाती थी। इन विकल्पों में से वो एक बच्चा चुन सकते थे,लेकिन अब इस प्रक्रिया का अंत हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुआ इस नियम में बड़ा बदलाव

new changes in adoption policy, now No 'pick and choose' option

चाइल्ड अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) के सीईओ दीपक कुमार कहते हैं कि बच्चा गोद लेने की दर अब तक बहुत धीमी थी। कई बार विकल्प देने की स्थिति में कई बच्चे काफी वक्त तक अपने होने वाले मां-बाप से वंचित रह जाते थे।

बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया में अब बदलाव के बाद रजिस्ट्रेशन करने वाले मां-बाप को एक बच्चे की प्रोफाइल भेजी जाएगी, जिसे स्वीकार करन के लिए उन्हें 48 घंटे का समय दिया जाएगा। इस वक्त में या तो वो बच्चा गोद ले सकते हैं, या फिर इस विकल्प को छोड़ सकते हैं।

बच्चे को अडॉप्ट करने के लिए अब होने वाले मां-बाप को 20 दिन के अंदर सारी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
ये भी पढ़ें: विदेशी गोद में भारतीय बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed