फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New Central Reserve Police Force (CRPF) DG AP Maheshwari assumes office

कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए CRPF डीजी, गुरुवार से शुरू होगा जम्मू-कश्मीर दौरा

Wed, 15 Jan 2020 07:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
New Central Reserve Police Force (CRPF) DG AP Maheshwari assumes office
DG Central Reserve Police Force (CRPF) AP Maheshwari - फोटो : ANI
सीआरपीएफ डीजी का कार्यभार संभालते ही आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद प्रकाश माहेश्वरी एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने बुधवार को महानिदेशक पद का कार्यभार संभाला, तो वहीं गुरुवार को वे जम्मू-कश्मीर के दौरे पर निकल रहे हैं।
विज्ञापन


नवनियुक्त डीजी का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के दौरान डॉ. एपी माहेश्वरी उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू एवं दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां के माहौल को सामान्य बनाने में सीआरपीएफ का अहम योगदान रहा है। मौजूदा समय में इस बल की करीब 90 बटालियन वहां पर तैनात हैं। पिछले साल पुलवामा के आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के सूत्रों का कहना है कि नए डीजी ऑपरेशनल नीति से जुड़ी अहम बातों पर अपने अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जवानों को बेहतर सुविधाएं कैसे मुहैया कराई जा सकती हैं, उनकी यात्रा के दौरान इस अहम मुद्दे पर भी चर्चा होने के आसार हैं।

जम्मू-कश्मीर में तैनात जवानों और अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह पर आने जाने के लिए ज्यादा से ज्यादा हवाईमार्ग की सुविधा मुहैया कराई जाए, इसके लिए भी एक विशेष रणनीति बनाई जाएगी।


31 दिसंबर को सीआरपीएफ डीजी के पद से रिटायर हुए आरआर भटनागर भी इस वक्त जम्मू कश्मीर में हैं। रिटायरमेंट के बाद सरकार ने उन्हें जम्मू कश्मीर के एलजी का सलाहकार नियुक्त कर दिया था। माना जा रहा है कि डॉ. एपी माहेश्वरी उनके साथ भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed