{"_id":"6399cf64e198780685056aec","slug":"new-born-five-persons-injured-in-ambulance-gas-tanker-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: दार्जिलिंग में खाली गैस टैंकर और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत, नवजात और मां समेत पांच घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: दार्जिलिंग में खाली गैस टैंकर और एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत, नवजात और मां समेत पांच घायल
Wed, 14 Dec 2022 06:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 06:58 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि तीन दिन के शिशु को उसकी मां और कुछ पड़ोसी इलाज के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल फांसीदेवा से करीब 66 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक खाली गैस टैंकर और एक एंबुलेंस की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक नवजात और उसकी मां समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीन दिन के शिशु को उसकी मां और कुछ पड़ोसी इलाज के लिए उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर अस्पताल ले जा रहे थे। अस्पताल फांसीदेवा से करीब 66 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फांसीदेवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
उनकी ताजा स्थिति का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मियों ने बाद में गैस टैंकर को उठा लिया।