{"_id":"571118b04f1c1b240f4a6b00","slug":"new-appointment-of-gujarat-dgp-pc-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात डीजीपी की नई नियुक्ति पर अफरातफरी का माहौल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गुजरात डीजीपी की नई नियुक्ति पर अफरातफरी का माहौल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस के डीजीपी पीसी ठाकुर को शुक्रवार को नागरिक सुरक्षा, होम गार्ड्स, अग्निशमन सेवा का महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया। हालांकि उनका यह तबादला पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो उन्हें होमगार्ड डीजीपी इसलिए बनाया गया है क्योंकि उन पर यह आरोप लगाया जा रहा कि उन्होंने पाकिस्तान एनएसए से आई घुसपैठ की सूचना को मीडिया में लीक किया था।
विज्ञापन
इस मामले में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि राज्य की मुखिया आनंदी बेन पटेल भी उनसे खुश नहीं थी। इ्स फैसले से महकमे में अफरातफरी का माहौल है।
1979 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस ठाकुर 31 दिसंबर 2016 को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने ठाकुर की नियुक्ति पर मुहर लगाई है। उन्हें दिसंबर 2013 में गुजरात का डीजीपी बनाया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन नागरिक सुरक्षा महानिदेशक का पद 1962 में सृजित किया गया था।