फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Neutrality of CM Yogi becomes ineffective, Officers in shadow of awe

योगी की नसीहतें हो रहीं बेअसर, खौफ के साये में अधिकारी

Fri, 07 Jul 2017 12:06 AM IST
संजय मिश्र, नई दिल्ली
संजय मिश्र, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Neutrality of CM Yogi becomes ineffective, Officers in shadow of awe
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की नसीहतें बेअसर होती दिख रही हैं। उनके नसीहतों के बावजूद भाजपा नेताओं की अनदेखी अधिकारियों को भारी पड रही है। भाजपा नेताओं की बात न सुनने के मामले में शीर्ष अधिकारियों के जरिए निचले अधिकारियों को धमकाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। भाजपा नेताओं से टकराने का अंजाम भुगतने वाली बुलंदशहर के श्याना सर्किल की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के तबादले का मामला तो सबके सामने है। मगर कई ऐसे भी अधिकारी हैं जिन्हें खौफ के साये में नौकरी करनी पड रही है।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला विधुत वितरण मंडल, उरई का है। यहां एक उपखंड अधिकारी को अपने अधीक्षण अभियंता से भविष्य की चेतावनी के साथ फटकार खानी पडी है। जबकि मुख्यमंत्री योगी शुरूआत से ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि वे अधिकारियों पर किसी भी तरह का दबाव न बनाएं। हालांकि उनके बात का असर उनके अपने ही उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य पर नहीं है।
विज्ञापन


बीते दो दिन पहले केशव ने आजमगढ में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी न करें। भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी उन्हें भारी पड रही है। उरई विधुत वितरण विभाग के पत्र को देखकर लगता है कि यूपी के विभिन्न विभागों में अधिकारियों पर योगी के बजाय केशव के बातों का असर होता दिख रहा है। इससे पहले आजमगढ के पूर्व भाजपा सांसद का एक मामला भी सामने आ चूका है। जिसमें वे पुलिस अधिकारी को धमकाते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है अधीक्षण अभियंता उरई का पत्र 
विधुत वितरण मंडल विभाग के अधीक्षण अभियंता,उरई ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ सही व्यवहार नहीं करने के संबंध में अपने अधिनस्थ उपखण्ड अधिकारी, जालौन को पत्र लिखते हुए उन्हें भविष्य की चेतावनी के साथ नसीहते दी हैं।


अधीक्षण अभियंता ने उपखंड अधिकारी को लिखा है कि आपके द्वारा बीजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। अत: आपकों निर्देशित किया जाता है कि बीजेपी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सम्मान के साथ व्यवहार करें। तथा आपको चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में दुबारा कोई इस प्रकार की बात अद्योहस्तक्षरकर्ता के समक्ष नहीं आनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed