{"_id":"662aed20874988f19b048953","slug":"netherlands-minister-calls-india-very-important-geopolitical-player-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Netherlands: नीदरलैंड की मंत्री ने भारत को बताया बड़ी भू-राजनीतिक ताकत, PM मोदी के कामों की तारीफ की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-Netherlands: नीदरलैंड की मंत्री ने भारत को बताया बड़ी भू-राजनीतिक ताकत, PM मोदी के कामों की तारीफ की
Fri, 26 Apr 2024 05:25 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:25 AM IST
सार
India- Netherlands: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रेइनमाकर ने कहा कि नीदरलैंड के लिए भारत एक बड़ा भूराजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह जरूरी हैकि हम भारत को वास्तव में इस क्षेत्र में एक बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी के रूप में देखें।
विज्ञापन
Liesje Schreinemacher
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीदरलैंड की विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग मंत्री लिजे श्रेइनमाकर ने गुरुवार को भारत को अपने देश के लिए एक बड़ा भू-राजनीतिक खिलाड़ी बताया। उन्होंने भारत को एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत और नीदरलैंड के बीच बहुत अच्छी आर्थिक साझेदारी है। दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 20 बिलियन यूरो का है और भविष्य में यह संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
दोनों देशों के संबंधों पर श्रेइनमाकर ने कहा, हमारे लिए भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी है। यही वजह है कि हम वास्तव में भारत के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाना चाहते हैं। मेरा मानना है कि हमारे बीच पहले ही बहुत अच्छा आर्थिक सहयोग है, साथ ही अच्छा समुद्री सहयोग भी है। यही वजह है कि मैं यहां हूं। हमारे बीच 20 बिलियन यूरो के आर्थिक संबंध हैं। मेरा मानना है कि हम इस संख्या को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
भारत के प्रधानमंत्री मोदी के काम के बारे में पूछे जाने पर नीदरलैंड की मंत्री ने कहा, आप देख रहे हैं कि भारत वास्तव में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक खिलाड़ी बन रहा है। मुझे लगता है यह आपके प्रधानमंत्री के काम करने के तरीके की वजह से हैं। उन्होंने भारत को वास्तव में मानचित्र पर ला दिया है। उस लिहाज से आप सचमुच कह सकते हैं कि उनकी बड़ी भूमिका है।
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए श्रेइनमाकर ने कहा कि नीदरलैंड के लिए भारत एक बड़ा भूराजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी है। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह जरूरी हैकि हम भारत को वास्तव में इस क्षेत्र में एक बड़े भू-राजनीतिक और आर्थिक खिलाड़ी के रूप में देखें। इसलिए जब हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के बारे में बात करते हैं, तो हम भारत के बिना ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए हमें भारत की जरूरत है। यही वजह है कि मैं यहा हूं।
श्रेइनमाकर ने अपनी मुंबई यात्रा पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एयर डिफेंस एंड कमांड फ्रिगेट नीदरलैंड मेजेस्टी शिप (एचएनएलएमएस) ट्रॉम्प लाल सागर से रवाना हुआ और अब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में है। उन्होंने कहा, मैं यहां मुंबई आकर बहुत खुश हूं।