फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Netaji subhash chandra bose family said, Center attitude will make war like situation

कोलकाताः नेताजी की परिजन बोलीं, केंद्र के रवैये से बनेंगे युद्ध जैसे हालात

Sat, 25 Jan 2020 06:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Jan 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Netaji subhash chandra bose family said, Center attitude will make war like situation
पूर्व टीएमसी सांसद कृष्णा बोस - फोटो : PTI

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परिजन और पूर्व टीएमसी सांसद कृष्णा बोस ने शुक्रवार को कहा, सीएए लागू करने का केंद्र सरकार का अड़ियल रवैया देश में युद्ध जैसे हालात खड़े कर सकता है। उन्होंने कहा, केंद्र के रवैये से स्पष्ट है कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


कृष्णा बोस ने कहा, हम बेहद खतरनाक स्थिति में हैं जहां केंद्र लोगों को बांटने पर अड़ा है। केंद्र एक वर्ग विशेष की अनदेखी कर रही है। दूसरे देशों में पीड़ित हिंदू, बौद्ध, जैन और अन्य धर्म के लोगों का स्वागत किया जा रहा है लेकिन बस मुसलमानों के छोड़ दिया। यही विवाद की सबसे बड़ी वजह है।

विज्ञापन

अरुंधति रॉय ने नाजी जर्मनी से की भारत की तुलना

मशहूर लेखिका अरुंधति रॉय ने देश के मौजूदा हालात की तुलना नाजी जर्मनी से करते हुए इस बात पर खुशी जाहिर की कि इस्लामोफोबिया को सामान्य करने के प्रयास तेज हैं। रॉय ने कहा, छात्रों और महिलाओं ने जिस तरह से सड़कों पर उतर कर केंद्र के विभाजनकारी नागरिकता कानून का विरोध किया वह देखने योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 सातवें कोलकाता पीपुल्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची रॉय ने कहा, सीएए का सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर और हाशिये पर पड़े मुस्लिम, दलित और महिलाओं पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed