फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   netaji subhash chandra bose birth anniversary many bjp leaders are present in bengal pm to visit kolkata mamata tmc

नेताजी 125वीं जयंती: कोलकाता में भाजपा नेताओं का जमावड़ा, पीएम मोदी भी जाएंगे बंगाल

Sat, 23 Jan 2021 10:59 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 23 Jan 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
netaji subhash chandra bose birth anniversary many bjp leaders are present in bengal pm to visit kolkata mamata tmc
नेताजी सुभाष चंद्र बोस (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। इसे भारत सरकार 'पराक्रम दिवस' के तौर पर मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल जाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। वे कोलकाता में जयंती के उपलक्ष्य पर होने वाले दो कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वहीं राज्य में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। प्रह्लाद जोशी, बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता बंगाल में मौजूद हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने नेताजी को बताया मां भारती का सच्चा सपूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी को याद करते हुए कहा, 'महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।'
विज्ञापन



ममता ने नेताजी को बताया देशनायक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नेताजी को देश नायक बताते हुए कहा, 'देशनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनके 125 वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि। वह एक सच्चे नेता थे और सभी लोगों की एकता में दृढ़ता से विश्वास करते थे। हम इस दिन को देश नायक दिवस के रूप में मना रहे हैं। पश्चिम बंगाल सरकार ने 23 जनवरी, 2022 तक साल भर चलने वाले समारोह आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। राजारहाट में आजाद हिंद फौज के नाम पर एक स्मारक बनाया जाएगा। नेताजी के नाम पर एक विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जा रहा है, जिसे पूरी तरह से राज्य द्वारा वित्त पोषित किया जाएगा। इसके लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ टाई-अप किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed