फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Netaji grandson resigns from BJP apply online for Padma Award- 2024 Big News in hindi

Big News: नेताजी के पोते ने भाजपा से दिया इस्तीफा, पद्म पुरस्कार- 2024 के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Thu, 07 Sep 2023 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 06:04 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बोस ने लिखा कि अब पार्टी में रहना मेरे लिए असंभव हो गया है। 2016 में मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा था। मेरे सिद्धांत मेरे दादा शरत चंद्र बोस और उनके छोटे भाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
Netaji grandson resigns from BJP apply online for Padma Award- 2024 Big News in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने भाजपा से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बोस ने लिखा कि अब पार्टी में रहना मेरे लिए असंभव हो गया है। 2016 में मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा का दामन थामा था। मेरे सिद्धांत मेरे दादा शरत चंद्र बोस और उनके छोटे भाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस से प्रेरित हैं। वे हर धर्म को भारतीय के रूप में देखते थे। बोस ने कहा, मैंने बंगाल की रणनीति के संबंध में भांंजपा में राज्य और केंद्रीय नेतृत्व को कई प्रस्ताव दिए, लेकिन उन्होंने कभी उन्हें लागू नहीं किया। बोस ने कहाए मैंने जेपी नड्डा को यह स्पष्ट कर दिया है कि मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं, लेकिन उन्हें सभी समुदायों को एकजुट करना चाहिए। 'इंडिया-भारत' विवाद पर बोस ने कहा कि भारत के संविधान में साफ लिखा है कि 'इंडिया दैट इज भारत, राज्यों का संघ'। भारत और इंडिया एक ही हैं। इससे जुड़ा विवाद कोई मुद्दा नहीं है।
विज्ञापन


पद्म पुरस्कार 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 तक
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। पद्म पुरस्कार अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।  
विज्ञापन


गृह मंत्री शाह 16 को बिहार के झंझारपुर में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बिहार दौरे के दौरान झंझारपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। बिहार भाजपा सूत्रों ने बताया, शाह लोकसभा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बिहार भाजपा के सभी शीर्ष नेताओं के साथ जिला अध्यक्ष की बैठक के दौरान मौजूद रह सकते हैं। बता दें कि जदयू के एनडीए से अलग होने के बाद पटना, पूर्णिया, नवादा, बाल्मीकिनगर का पिछले महीनों दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के दोबारा अध्यक्ष बने संजय पांडेय
महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष पद पर संजय पांडेय की नियुक्ति की गई है। राज्य भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है। पांडय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के निवासी है। भाजपा प्रदेश उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता शामिल थे, लेकिन उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के करीबी होने के कारण संजय को दोबारा मौका मिला।  

वन्यजीव संरक्षणवादी आदित्य ‘डिकी’ सिंह का निधन
वन्यजीव संरक्षणवादी और फोटोग्राफर आदित्य ‘डिकी’ सिंह का बुधवार सुबह राजस्थान में रणथंभौर बाघ अभयारण्य के बाहरी इलाके में स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। उनके मित्र धर्मेंद्र खांडल ने बताया, कुछ सप्ताह पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद आदित्य की सर्जरी हुई थी और धीरे-धीरे उनका स्वास्थ्य सुधर रहा था, लेकिन बुधवार तड़के सोने के दौरान ही उनका निधन हो गया।  

सोमैया अश्लील वीडियो मामले में चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया से जुड़े वीडियो मामले में यौन सामग्री प्रसारित करने के आरोप में एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने भाजपा नेता और पूर्व सांसद सोमैया की शिकायत पर समाचार चैनल ‘लोकशाही’ के प्रधान संपादक कमलेश सुतार और मीडियाकर्मी अनिल थत्ते के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।  


हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका मालिनी राजुरकर का निधन
हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका मालिनी राजुरकर का आयु संबंधी समस्याओं के कारण बुधवार को यहां निधन हो गया। वह 82 वर्ष की थीं। ग्वालियर घराने से जुड़ीं राजुरकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। राजुरकर को वर्षों से जानने वालीं लेखिका विद्या देवधर ने बताया, उन्होंने मेडिकल अध्ययन के लिए अपना शरीर दान करने का फैसला किया था।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed