फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nepal toilet facilities

सरकार का आदेशः अगर घर में नहीं है शौचालय तो सरकारी सुविधाएं बंद

Wed, 01 Jun 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Jun 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
nepal toilet facilities

भारत सरकार की तरह ही नेपाल सरकार ने भी खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि जो भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए जाएगा, वह तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड की तरह एक सफाई कार्ड दिया जा रहा है।

विज्ञापन


यही कार्ड पात्रता की पहचान होगा। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पिपरा ग्राम सभा में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नेपाल सरकार ने इस ग्राम सभा को 10 जून तक खुले में शौच मुक्त बनाने की तारीख तय की है।
विज्ञापन


ग्राम स्तरीय समिति के अलावा पुलिस-प्रशासन भी निगरानी कर रहा है। खुले में शौच करने वालों की धरपकड़ भी शुरू हो गई है। सफाई ेकार्ड के अभाव में व्यक्ति को न तो नेपाल सरकार से नागरिकता प्रमाण पत्र मिलेगा और न ही बिजली-पानी का कनेक्शन, पेंशन, विवाह प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई भी सुविधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed