फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal SSB has set up help desks on the 1751 km long open border

Nepal: 1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर पर SSB ने स्थापित की हेल्प डेस्क, ID देखकर भारत/नेपाल के लोगों को मिलेगी

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 10 Sep 2025 08:12 PM IST
सार

नेपाल में हिंसा और अस्थिरता की स्थिति के मद्देनजर एसएसबी ने भारत-नेपाल के  1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। यहां पर भारत और नेपाल, दोनों देशों के लोगों की सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
Nepal SSB has set up help desks on the 1751 km long open border
भारत नेपाल बॉर्डर - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल में हिंसा और अस्थिरता की स्थिति के मद्देनजर, केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सशस्त्र सीमा बल' (एसएसबी) अलर्ट पर है। एसएसबी ने भारत-नेपाल के  1751 किमी लंबे खुले बॉर्डर पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। यहां पर भारत और नेपाल, दोनों देशों के लोगों की सहायता की जाएगी। नेपाल की तरफ से बॉर्डर पर आने वाले लोगों के पहचान पत्र देखकर उन्हें आगे के लिए रवाना किया जाएगा। कोई संदिग्ध या आपराधिक व्यक्ति, सीमा के पार न आ सके, इसके लिए विशेष सावधानी बरती जा रही है। इस बाबत एसएसबी की इंटेल विंग के अलावा दूसरी सुरक्षा एजेंसियों से भी इनपुट लिए जा रहे हैं। अभी तक ऐसे आठ संदिग्ध लोग हिरासत में लिए गए हैं। 

विज्ञापन


भारत और नेपाल के बीच खुले बॉर्डर की प्रभावशाली तरीके से हिफाजत कर रही एसएसबी ने लोगों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। नेपाल की स्थिति के मद्देनजर अगर उस तरफ से कोई भी नेपाली या भारतीय, बॉर्डर पर आता है तो उसकी पूरी मदद की जाती है। एसएसबी के एक अधिकारी के मुताबिक, नेपाल की मौजूदा स्थिति के दौरान वही 'मानक संचालन प्रक्रिया' (एसओपी) अपनाई गई है, जो कोविड के दौरान लागू की गई थी। कोई व्यक्ति, जो किसी तरह से परेशानी में है, वह भारत में आना चाहता है तो उसकी मदद की जाती है। 
विज्ञापन


एसएसबी के हेल्प डेस्क पर कोई भी व्यक्ति आकर मदद ले सकता है, बशर्ते वह आपराधिक तत्व न हो। नेपाली मूल का व्यक्ति है और वह भारत में आना चाहता है तो उसकी पहचान से जुड़े दस्तावेज देखकर उसे सीमा के इस पार आने की इजाजत दे दी जाती है। इस दौरान उस व्यक्ति से यह पूछा जाता है कि वह भारत में कहां पर जाएगा। क्या वह पहले से वहां कोई नौकरी करता है या अपने किसी परिचित के यहां पर ठहरेगा, आदि बातें पूछी जाती हैं। इसके बाद उस व्यक्ति को आगे के लिए रवाना कर दिया जाता है। एसएसबी द्वारा बॉर्डर के संवेदनशील प्वाइंट पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed