फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   nepal prime minister k p sharma oli visit to india 

आज तीन दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे नेपाल के पीएम ओली

Fri, 06 Apr 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
nepal prime minister k p sharma oli visit to india 

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर शुक्रवार को भारत आएंगे। इस यात्रा के दौरान वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के लिए देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। ओली अपनी पत्नी राधिका शाक्या के साथ शुक्रवार की सुबह पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में एक कारोबारी लंच कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शनिवार शाम को शिष्टमंडल स्तर की वार्ता से पहले वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ओली अपनी यात्रा के पहले दिन यानी आज दिल्ली में नेपाली समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। शनिवार को नेपाली प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा, जहां वे भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी की अलग से मुलाकात होगी। इस बीच ओली उत्तराखंड के पंतनगर में स्थित जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भी जाएंगे। जहां उन्हें विज्ञान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed