फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal prepares to change citizenship rules for Indian daughter inlaw

भारतीय बहू के लिए नागरिकता के नियम बदलने की तैयारी में नेपाल

Sun, 21 Jun 2020 06:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/काठमांडो Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 21 Jun 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Nepal prepares to change citizenship rules for Indian daughter inlaw
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दुनियाभर में शादी के बाद पति का घर ही दुल्हन का घर हो जाता है। हालांकि अब बहू बनकर नेपाल जाने वाली भारतीय बेटियों को वहां की नागरिकता के लिए सात साल इंतजार करना होगा। भारत से चल रहे सीमा विवाद के बीच शनिवार को नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में नागरिकता नियमों में बदलाव का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


नेपाली गृहमंत्री राम बहादुर थापा ने बताया, नियम में बदलाव का प्रस्ताव भारत को ध्यान में रखकर है। बदलाव के तहत जब कोई भारतीय लड़की नेपाली युवक से शादी करेगी तो उसे उसके साथ सात वर्ष लगातार रहने के बाद ही नेपाल की नागरिकता मिलेगी।
विज्ञापन


बीते हफ्ते नेपाल में बिहार की एक बेटी से मिलने जाते वक्त सीतामढ़ी सीमा पर नेपाली जवानों की भारतीयों से झड़प हो गई थी। इसमें दो भारतीयों की जान भी गई थी। जबकि लड़की के रिश्तेदार को नेपाल पुलिस ने 24 घंटे हिरासत में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


...लेकिन भारत में ऐसा नहीं
नेपाली गृहमंत्री ने यह दावा तो कर दिया कि भारत विदेश महिला को शादी के सात साल बाद नागरिकता देता है। हालांकि हकीकत यह है कि नेपाल से आने वाली बहू पर भारत में यह नियम लागू नहीं है। धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़े भारत-नेपाल का द्विपक्षीय रिश्ता सदियों पुराना है।


नेपाली मंत्री का दावा...भारत भी करता है ऐसा

इस नियम में कुछ अलग नहीं किया है। भारत भी विदेशी लड़कियों को किसी भारतीय से शादी के सात साल बाद ही नागरिकता देता है। हमारा प्रस्ताव भी इसी आधार पर है। - राम बहादुर थापा, गृहमंत्री, नेपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed