फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal PM Prachanda praised Modi leadership said wonderful changes in India economic and development scenario

India-Nepal: प्रचंड ने की मोदी के नेतृत्व की तारीफ, कहा- भारत के आर्थिक और विकास परिदृश्य में हुए शानदार बदलाव

Fri, 02 Jun 2023 06:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Jun 2023 06:35 AM IST
सार

प्रचंड ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक और विकास परिदृश्य में शानदार बदलाव को देखकर बेहद खुश हूं। प्रचंड बोले वैश्विक दक्षिण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो आवाज बुलंद की है और जी-20 और एससीओ की अध्यक्षता में भारत ने जो पहलें की हैं उनके लिए मैं उनकी तारीफ करता हूं।

विज्ञापन
Nepal PM Prachanda praised Modi leadership said wonderful changes in India economic and development scenario
पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल 'प्रचंड'। - फोटो : Twitter

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने कहा कि नेपाल और भारत के संबंध सदियों पुराने और बहुआयामी हैं। ये संबंध एक तरफ हमारी समृद्ध परंपरा और सभ्यता, संस्कृति और सामाजिक आर्थिक संपर्क पर तो दूसरी तरफ समानता, आपसी सम्मान-समझ और सहयोग के सार्वभौम सिद्धांतों पर आधारित हैं। उन्होंने दिल्ली के हैदाराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई वार्ता की जानकारी देते हुए कहा, दोनों ही पक्षों ने व्यापार, संपर्क, निवेश, जलशक्ति, ऊर्जा व्यापार, सिंचाई, बिजली वितरण, पेट्रोलियम पाइपलाइन, सीमा पर एकीकृत चेकपोस्ट व जमीनी व हवाई संपर्क के क्षेत्रों में इन संबंधों को और मजबूती देने के तरीकों के बारे में चर्चा की है।

विज्ञापन


प्रचंड ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक और विकास परिदृश्य में शानदार बदलाव को देखकर बेहद खुश हूं। प्रचंड ने कहा, नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी चौथी भारत यात्रा है। मैं इससे पहले सितंबर और अक्तूबर 2016 और फिर सितंबर 2018 में अपनी यात्राओं को स्नेहपूर्वक याद करता हूं। मैं अपने साथ नेपाल के लोगों और मेरी सरकार की शुभकामनाएं साथ लाया हूं। उन्होंने कहा, भारत के बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सोलर अलायंस और अंतरराष्ट्रीय बिग कैप अलायंस में नेपाल के शामिल होने को लेकर नेपाल खुश है।
विज्ञापन


प्रचंड बोले वैश्विक दक्षिण को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने जो आवाज बुलंद की है और जी-20 और एससीओ की अध्यक्षता में भारत ने जो पहलें की हैं उनके लिए मैं उनकी तारीफ करता हूं। प्रचंड चार दिन यात्रा पर बुधवार को भारत पहुंचे हैं। भारत और नेपाल आपस में 1580 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं और यह सीमा भारतीय राज्यों सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड राज्यों से गुजरती है। हर ओर भूमि से घिरा नेपाल जरूरी वस्तुओं और सेवाओं के आयात के लिए भारत पर गंभीर रूप से निर्भर है। समुद्र तक नेपाल की सबसे नजदीकी पहुंच भारत के रास्ते से ही है और समुद्री आयात भारत के रास्ते ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन समझौतों पर हस्ताक्षर
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि पीएम मोदी और पीएम प्रचंड के बीच द्विपक्षीय संपर्क और सहयोग के तकरीबन हर क्षेत्र पर चर्चा हुई। क्वात्रा ने दोनों नेताओं की बैठक के बाद मीडिया से कहा, पश्चिमी नेपाल में 480 मेगावाट की फुकोट करनाली पनबिजली परियोजना विकसित करने के लिए एनएचपीसी इंडिया ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इसके अलावा 679 मेगावाट के लोअर अरुण प्रोजेक्ट के लिए भारत की सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) ने परियोजना विकास समझौता किया है। एसजेवीएन की ओर से 92.68 अरब नेपाली रुपये के निवेश प्रस्ताव को इसी अप्रैल में प्रचंड सरकार ने मंजूरी दी है।

  • बैठक में पंचेश्वर बहुपयोगी परियोजना का समयबद्ध रूप से पूरा करने भी प्रतिबद्धता जताई गई। यह दोनों देशों के बीच महाकाली नदी बनने वाली पनबिजली परियोजना है। दोनों देशों के बीच जो सात समझौते हुए वे आपसी संपर्क बढ़ाने, आधारभूत ढांचा और नागरिक संबंध मजबूत करने से जुड़े हैं। समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान नेपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन अफेयर्स और भारत के सुषमा स्वराज इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन सर्विस के बीच हुआ।

 एक दशक में दस हजार मेगावाट बिजली आयात का लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा, पिछले साल हमने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए विशेष दृष्टिकोण अपनाया था। इसे आगे बढ़ाते हुए हमने आज दीर्घावधि ऊर्जा व्यापार समझौता के तहत दस वर्षो में, नेपाल से दस हजार मेगावाट बिजली आयात करने का लक्ष्य रखा है।
 

प्रचंड ने दिया भारतीय निवेश को न्योता
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि नेपाल में कारोबार के लिए बड़े मौके उपलब्ध हैं। उन्होंने खनन, विनिर्माण, कृषि, ऊर्जा, पर्यटन, बुनियादी ढांचा, आईटी और आवभगत सेक्टरों में भारतीय निवेश को आमंत्रण दिया।

मोदी-प्रचंड ने दिखाई मालगाड़ी को हरी झंडी
प्रधानमंत्री मोदी और पीएम प्रचंड ने रेलवे के कुर्था-बिजलपुरा सेक्शन की ऑनलाइन शुरुआत की। दोनों नेताओं ने बिहार के बथनाहा से नेपाल के कस्टम यार्ड तक जाने वाली एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई।

  • दोनों ने भारत में रुपैडीहा और नेपाल में नेपालगंज सीमा पर एकीकृत सीमा चौकी का भी उद्घाटन किया।
  • दोनों प्रधानमंत्रियों ने गोरखपुर-न्यू बुटवाल सबसेक्शन पर 400 केवी के बिजली वितरण लाइन की शुरुआत की। इसके अलावा दोनों देशों के बीच मोतिहारी-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed