फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal PM KP Oli Said, we first expect friendship From India

पीएम मोदी ने ओली से कहा- सदियों से भाई रहे हैं भारत और नेपाल

Sat, 07 Apr 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Nepal PM KP Oli Said, we first expect friendship From India

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के विकास में भारत का बहुत योगदान रहा है। वह नेपाल के पीएम ओली को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भविष्य में भी नेपाल के विकास में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि सुरक्षा मसलों पर हमारे मजबूत संबंध हैं और हम खुली सीमाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम नेपाल और भारत के बीच रेलवे और पानी की दिशा में सुधार की लगातार कोशिश कर रहे हैं। हम काठमांडु तक नई रेल लाइन बनाने के लिए सहमत हुए हैं। हमने आज भी कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर समीक्षा की।
विज्ञापन


वहीं नेपाल के पीएम ओली ने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया। आपको बता दें कि पीएम ओली ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की थी। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में ओली का भव्य स्वागत किया गया था। ओली ने कहा था कि नेपाल और भारत की दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। पड़ोसी देशों के साथ किसी भी तरह की संधि या समझौते की शुरुआत दोस्ती से ही होती है। हम भारत के साथ दोस्ती की अपेक्षा रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



आपको बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया था। शुक्रवार को भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
 
मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात कर खुशी हुई। ट्वीट में मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर ओली के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थीं। शाम को ओली ने यहां स्थित नेपाल दूतावास पर आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाली समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया था। 

नेपाल के प्रधानमंत्री परंपरागत रूप से अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आते हैं। इसलिए फरवरी में नेपाल के प्रधानमंत्री चुने गए ओली अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए हैं। यात्रा के तीसरे दिन वह उत्तराखंड के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विद्यालय का दौरा करेंगे। 

यहां वह ब्रीडर बीज उत्पादन केंद्र और एकीकृत कृषि परियोजना देखने जाएंगे। विश्वविद्यालय द्वारा उन्हें ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जाएगा।


 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed