फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Finance Minister Janardan Sharma resigns from his post He made the announcement while addressing a meeting of the House of Representatives

Nepal Finance Minister Resign: नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने इस्तीफा दिया, प्रतिनिधि सभा को संबोधित करते हुए किया एलान

Wed, 06 Jul 2022 10:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Nepal Finance Minister Janardan Sharma resigns from his post He made the announcement while addressing a meeting of the House of Representatives
Nepal Finance Minister Resign - फोटो : Social Media

नेपाल के वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को प्रतिनिधि सभा की बैठक को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इस्तीफे के जर्नादन ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं जांच समिति बनाने के सदन के फैसले का सम्मान करता हूं। मैंने जांच में सहयोग का फैसला किया है, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

विज्ञापन


जर्नादन पर वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में कर दरों में हेराफेरी करने का आरोप लगा था। उन पर यह भी आरोप था कि उन्होंने करों में बदलाव के लिए दो अनधिकृत व्यक्तियों को नियुक्त किया। इसके अलावा उन पर कुछ व्यावसायिक घरानों का पक्ष लेने और सीसीटीवी फुटेज छिपाने के प्रयास का भी आरोप लगा था। 
विज्ञापन


जर्नादन मंत्रालय में कारोबारियों से मुलाकात करते हुए की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी। विवाद के बाद उन्होंने फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया था। उन्होंने तर्क दिया था कि केवल 13 दिनों की रिकॉर्डिंग को स्टोर करना संभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग में अरबों निवेश कर अवैध कारोबार चला रहा चीन
दूसरी ओर चीन पर्यटन उद्योग में भारी निवेश करके नेपाल में अवैध तरीके से अपना कारोबार चला रहा है। महामारी के बाद नेपाल का पर्यटन क्षेत्र कोविड-19 महामारी के दौरान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। चीन इस बात को अच्छे से जानता है। इसके बावजूद उसकी भारी निवेश की नीति उसके  इरादों की कुछ और ही कहानी बयां करती है। 
जानकारी के मुताबिक, चीनी व्यापारियों ने काठमांडो, ललितपुर, भक्तपुर, कास्की और चितवन सहित पर्यटन केंद्रों में 400 से अधिक होटलों और रेस्तरां में निवेश किया है। चीनी व्यापारियों ने अकेले पोखरा में 50 से अधिक रेस्तरां और अन्य व्यवसायों में निवेश किया है। 

जहां नेपाल में संभावनाएं बहुत कम, वहीं किया निवेश
जानकारी के मुताबिक, चीन ने उन क्षेत्रों की छोटी परियोजनाओं में निवेश किया है, जहां नेपाल में संभावनाएं बहुत कम हैं। पर्यटन अधिनियम के अनुसार, होटल और लॉन्ज जैसे अतिथि गृहों को विदेशी पर्यटकों को उपलब्ध कराने और विदेशी मुद्रा में व्यापार करने के लिए पर्यटन विभाग से अनुमति प्राप्त करनी होती है।

पर्यटन व्यवसायी मानते हैं कि नेपाल में चीनी पर्यटकों की हिस्सेदारी अब 15 प्रतिशत से अधिक है। काठमांडो घाटी के अलावा, पर्यटकों या निवेशकों के रूप में नेपाल आने वाले चीनी नागरिकों ने विभाग से अनुमति लिए बिना ही लॉन्ज और निजी घरों को चितवन और लुंबिनी में विदेशी पर्यटकों को रखना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed