फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal army chief rejects invitation of Indian Army, Will be collected on 16 September 

नेपाल आर्मी चीफ ने भारतीय सेना का निमंत्रण अस्वीकार किया, 16 सितंबर को होंगे एकत्रित

Wed, 12 Sep 2018 02:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Sep 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nepal army chief rejects invitation of Indian Army, Will be collected on 16 September 
Nepal and Indian Army
नेपाल के नवनियुक्त सेना प्रमुख पूर्ण चंद्र थापा ने 16 दिसंबर को बिम्सटेक के सेना प्रमुखों के एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा दिए गए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। भारत में बिम्सटेक सैन्य अभ्यास में पहली बार हिस्सा नहीं लेने के फैसले के बाद नेपाल ने यह कदम उठाया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नेपाल को छोड़कर सभी देशों ने सेना प्रमुखों के सम्मेलन में हिस्सा लेने को हामी भर दी है। उन्होंने कहा कि नेपाल के जनरल थापा ने भारतीय सेना को सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता के रूप में बताया कि वह उनके देश में औपचारिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। बता दें कि नेपाल और थाईलैंड को छोड़कर बिम्सटेक सदस्य राष्ट्रों की सेनाओं ने सोमवार को पुणे के पास औंध में एक हफ्ते के एंटी-टेररिज्म अभ्यास में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


भारतीय सेना ने कजाख, मंगोलियाई सेना के साथ शुरू किया अभ्यास

भारतीय सेना ने मंगलवार को दो मध्य एशियाई देशों कजाखस्तान और मंगोलिया के साथ संयुक्त संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह सैन्य अभ्यास कजाखस्तान के ओतार क्षेत्र में किया जा रहा है। भारतीय सेना ने बयान जारी कर कह कि 5 लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट भारत की ओर से इस अभ्यास में हिस्सा ले रही है। यह अभ्यास 14 दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed