फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nehru Memorial Museum and Library 5 million rare documents read online from April

अप्रैल से बस एक क्लिक पर पढ़ सकेंगे नेहरू पुस्तकालय के 5 करोड़ दुर्लभ दस्तावेज

Fri, 25 Jan 2019 06:24 AM IST
तिवारी अभिषेक पूनम मेहता, नई दिल्ली।
पूनम मेहता, नई दिल्ली। Published by: तिवारी अभिषेक Updated Fri, 25 Jan 2019 06:24 AM IST
विज्ञापन
Nehru Memorial Museum and Library 5 million rare documents read online from April
प्रतीकात्मक तस्वीर

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की रक्षा व विदेश नीति, नेहरू-गांधी के बीच की राजनीतिक चर्चा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अर्थशास्त्र से लेकर पीएन हक्कसर के परमाणु पर लिखे रिसर्च पेपर तक, हजारों दुर्लभ दस्तावेजों व किताबों का संग्रहण करने वाला जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पुस्तकालय आपके मोबाइल पर बस एक क्लिक करते ही ऑनलाइन हाजिर हो जाएगा। अप्रैल से शुरू हो रही इस व्यवस्था के लिए इस पुस्तकालय में मौजूद करीब 5 करोड़ दुर्लभ दस्तावेजों और 3 लाख कीमती किताबों के डिजिटलीकरण का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


पुस्तकालय प्रशासन ने सभी दस्तावेजों और किताबों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत वालीं दो स्कैनिंग मशीनें खरीदी हैं, जिन पर 20 लोगों की टीम सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम कर रही हैं। पुस्तकालय प्रशासन को उम्मीद है कि अगले तीन महीने में यहां मौजूद दस्तावेजों के एक बड़े हिस्से का डिजिटलीकरण हो जाएगा, लेकिन पूरे पुस्तकालय को ऑनलाइन करने में अगले पांच साल लग जाएंगे। 
विज्ञापन


डिजिटलीकरण का काम देख रहे डॉक्टर नरेंद्र शुक्ला ने बताया पुस्तकालय के 25 मास्टर कंप्यूटर फरवरी में तकनीकी रूप से सक्षम हो जाएंगे और अप्रैल से शोधार्थी व देश-दुनिया के अन्य लोग थिनक्लाइंट के जरिये इंटरनेट पर जानकारियों को साझा कर सकेंगे। पुस्तकालय के निदेशक शक्ति सिन्हा ने कहा कि सालाना यहां संग्रहालय और पुस्तकालय में लगभग एक हजार विदेशी आते हैं, जिनकी रुचि नेहरू और भारत की आजादी से जुड़े तमाम तरह के अहम दस्तावेजों में होती है। डिजिटलीकरण होने से सभी इसका लाभ ऑनलाइन उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

2012 में शुरू हुआ था काम

दरअसल पुस्तकालय के डिजिटलीकरण का काम एक कंपनी को 2012 में सौंपा गया था, लेकिन इस कंपनी ने 3 साल बाद 2015 में काम शुरू किया। इसके बाद भी कंपनी की धीमी गति के कारण आखिरकार छह महीने पर पुस्तकालय प्रशासन ने खुद ही इस काम को अपने हाथ में ले लिया था।

इसलिए है खास
इस पुस्तकालय और संग्रहालय में जवाहर लाल नेहरू से जुड़ीं लगभग दो लाख फोटो, देश की आजादी की लड़ाई और आजाद भारत के प्रमुख नेताओं के दस्तावेज भी यहां मौजूद हैं। खास बात ये है कि इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव हेडगेवार, वीर सावरकर, प्यारे लाल, हिंदू महासभा के भी दस्तावेज संजोए गए हैं। साथ ही आजादी के पहले और बाद के लगभग साढ़े 11 सौ प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े निजी दस्तावेज भी यहां संग्रहित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed