{"_id":"61ab61d795eb885b7049e33c","slug":"negligence-omicron-danger-and-third-wave-on-the-head-yet-one-in-three-is-not-wearing-a-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: ओमिक्रोन का खतरा और तीसरी लहर सिर पर, फिर भी हर तीन में से एक नहीं पहन रहा मास्क","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लापरवाही: ओमिक्रोन का खतरा और तीसरी लहर सिर पर, फिर भी हर तीन में से एक नहीं पहन रहा मास्क
Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 04 Dec 2021 06:10 PM IST
सार
देश में मास्क पहनने की दर सितंबर में गिरकर महज 12 फीसदी तक आ गई थी। नवंबर में इसमें और गिरावट आई और यह केवल दो फीसदी रह गई।
विज्ञापन
अमेरिकी छात्र
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
कोरोना के तीव्र वैरिएंट ओमिक्रॉन के मंडराते खतरे और इसके कारण देश में तीसरी लहर आने की आशंका के बावजूद लापरवाही साफ नजर आ रही है। एक सर्वेक्षण में पता चला है कि देश के प्रत्येक तीन लोगों में से एक मास्क नहीं पहनता है।
विज्ञापन
डिजिटल कम्युनिटी प्लेटफार्म 'लोकल सर्किल' (LocalCircles) ने यह सर्वेक्षण किया है। इसमें देश के 364 जिलों के 25 हजार से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं। इनमें 29 फीसदी लोगों ने माना कि मास्क पहनने के नियम का पालन करने की दर अच्छी है।
विज्ञापन
देश में मास्क पहनने की दर सितंबर में गिरकर महज 12 फीसदी तक आ गई थी। नवंबर में इसमें और गिरावट आई और यह केवल दो फीसदी रह गई।