फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Negligence: BU centre get less answer sheet for examinees

आयोग की लापरवाही: कनिष्ठ सहायक लिपिक परीक्षा निरस्त

Mon, 25 Apr 2016 05:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,मेरठ
ब्यूरो/ अमर उजाला,मेरठ Updated Mon, 25 Apr 2016 05:37 AM IST
सार

 
  • एक हजार अभ्यर्थियों के सापेक्ष पहुंची सिर्फ 320 आंसर शीट
  • आक्रोशित अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल पहुंचा

विज्ञापन
Negligence: BU centre get less answer sheet for examinees
परीक्षा - फोटो : demo pic

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) में बने
विज्ञापन

केंद्र में परीक्षार्थियों के सापेक्ष बहुत कम आंसर शीट पहुंचीं। इस पर आक्रोशित अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी
भी मौके पर पहुंच गए। बाद में परीक्षा निरस्त कर दी गई।

रविवार को जनपद में कनिष्ठ सहायक की परीक्षा के लिए 29 केंद्र पर बनाए गए थे। इन्हीं में से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा भवन भी शामिल था। सुबह 11 से 12 बजे तक परीक्षा भवन में 102, 103, 104, 105, 106, 201, 202 हॉल नंबर में एक हजार छात्रों की परीक्षा थी। सुबह परीक्षा के पूर्व आंसरशीट जब पहुंची तो उन्हें देखकर केंद्र के शिक्षकों के होश उड़ गए।

एक हजार अभ्यर्थियों के सापेक्ष महज 312 आंसरशीट ही केंद्र पर पहुंची। इसकी जानकारी जैसे ही अभ्यर्थियों को दी गई तो वह आक्रोशित हो गए। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बीच-बीच में अधिकारी आयोग से भी फोन कर संपर्क में रहे। बाद में आयोग द्वारा बीयू के केंद्र की परीक्षा निरस्त कर दी गई। काफी मशक्कत के बाद अभ्यर्थियों को समझाकर वापस भेजा गया। 
विज्ञापन

मौखिक में बताई 15 मई अगली तारीख 

Negligence: BU centre get less answer sheet for examinees
परीक्षा - फोटो : demo pic

परीक्षा निरस्त होने के बाद अभ्यर्थियों द्वारा अगली तारीख जानने की काफी बेचैनी रही। कई अभ्यर्थी परीक्षा की अगली तारीख घोषित होने के पूर्व जाने से
इनकार करने लगे। इस बीच केंद्र पर पहुंचे आयोग के सदस्यों द्वारा मौखिक ही अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा 15 मई को होने की बात कही गई। इस बीच कुछ
अभ्यर्थी 15 मई को एसएससीजीडी की परीक्षा होने की बात कहते हुए इसका विरोध करने लगे। हालांकि, जिला प्रशासन द्वारा भेजे पत्र में अगली परीक्षा की
तिथि की जानकारी नहीं दी गई है।

जनपद के बुंदेलखंड महाविद्यालय के अतिरिक्त भी कई केंद्रों पर ओएमआर शीट कम पड़ गईं। परीक्षा केंद्र बने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 72, सरस्वती पाठशाला में 48, बुंदेलखंड महाविद्यालय के 192 ओएमआर शीट कम आईं। इनकी प्रतिपूर्ति के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के केंद्र की ओएमआर शीट मंगाकर अभ्यर्थियों को दी गईं।

वहीं, एचएम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, श्री सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में भी ओएमआर शीट अभ्यर्थियों के मुकाबले कम पहुंची। इसकी प्रतिपूर्ति परीक्षा केंद्रों के अनुपस्थित अभ्यर्थियों से की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed