तमिलनाडु के छात्रों के लिए खुशखबरी, मेडिकल कॉलेजों में 7.5 प्रतिशत का आरक्षण दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों के उन छात्रों के लिए खुशखबरी है, जिन्होंने इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) पास की है। तमिलनाडु सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने सरकारी स्कूलों के उन छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आदेश पारित किया है, जिन्होंने नीट पास कर लिया है।
Tamil Nadu: State Government has passed an order to provide 7.5% reservation in medical colleges to students from govt schools who have cleared #NEET.
— ANI (@ANI) October 29, 2020विज्ञापन
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा ने 15 सितंबर को एकमत होकर एक विधेयक पारित किया था, जिसमें नीट पास करने वाले राज्य के छात्रों को 7.5 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। इस विधेयक को कानून बनाने और इसी साल से लागू कराने के लिए तमिलनाडु कैबिनेट के पांच मंत्रियों का एक शिष्टमंडल प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिला था। इस दौरान इस विधेयक को मंजूर किए जाने का अनुरोध किया, जिसमें नीट परीक्षा पास करने वाले राज्य सरकार के स्कूलों के छात्रों के लिए मेडिकल प्रवेश में अधिमान्य आधार पर 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है।
स्नातक के इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा आरक्षण
इस विधेयक में सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए चिकित्सा, दंत चिकित्सा, भारतीय चिकित्सा और होम्योपैथी के स्नातक पाठ्यक्रमों में 7.5 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने नीट पास कर लिया है। हालांकि, यह ऑल इंडिया कोटे के तहत आरक्षित सीटों पर लागू नहीं होगा।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पी के पलानीस्वामी ने पहले कहा था कि नीट कोटा विधेयक के तहत करीब 300 सीटें वंचित परिवार से आने वाले सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए आरक्षित की जाएंगी।