फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET Paper Leak Over 20k accounts from Pak Bangladesh inciting students what are the agencies investigating

NEET Paper Leak: छात्रों को भड़का रहे PAK-बांग्लादेश के 20 हजार से ज्यादा अकाउंट्स, क्या खंगाल रही एजेंसियां?

Himanshu Mishra हिमांशु अरविंद मिश्र
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:12 AM IST
विज्ञापन
NEET Paper Leak Over 20k accounts from Pak Bangladesh inciting students what are the agencies investigating
सीजेपी प्रदर्शन - फोटो : ANI/ सोशल मीडिया

नीट पेपर लीक मुद्दे पर देश में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच जांच एजेंसियों को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर विदेशी दुष्प्रचार अभियान चलाए जाने के संकेत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित 20 हजार से अधिक संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय पाए गए हैं।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में आशंका है कि इन अकाउंट्स का इस्तेमाल आंदोलन को हवा देने, देश में अस्थिरता का माहौल बनाने के लिए किया जा रहा था। अब इन अकाउंट्स को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह नेटवर्क इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक, स्नैपचैट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों का दावा है कि इन अकाउंट्स के संचालक अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर खुद को भारतीय छात्र, जेन-जी युवा, अभिभावक, कोचिंग छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता या आम नागरिक बताकर पोस्ट और वीडियो साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन अकाउंट्स से बड़ी संख्या में ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए गए, जिनमें आंदोलन को तेज करने की अपील, केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक संदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की गई। कुछ वीडियो कथित तौर पर सेना की वर्दी पहनकर बनाए गए है। एजेंसियां इन अकाउंट्स के आईपी एड्रेस, डिजिटल फुटप्रिंट, लॉगिन पैटर्न और फंडिंग की भी जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों ने सोशल मीडिया कंपनियों से तकनीकी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed