फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET Paper leak news and updates merit list National Testing Agency news in hindi

NEET: नीट की मेरिट सूची में जगह दिलाने का झांसा देकर छात्र के परिजन से ऐंठे पैसे; अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 11:21 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 26 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

अपनी शिकायत में छात्र के पिता ने बताया कि आरोपी ने उनसे 12 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें उन्होंने पांच लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
NEET Paper leak news and updates merit list National Testing Agency news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक शैक्षिक संस्थान से जुड़े एक व्यक्ति को नीट मामले में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, व्यक्ति पर  नीट मेरिट लिस्ट में जगह दिलाने का वादा कर छात्र के माता-पिता से पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने छात्र को कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में एक सीट दिलाने का भी वादा किया था।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा, "शेक्सपीयर सारणी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर हमने मंगलवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हम उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं वह किसी गिरोह के साथ शामिल तो नहीं है।" बता दें कि मई में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) या एनईईटी में अनियमितताओं के कई आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन

अपनी शिकायत में छात्र के पिता ने बताया कि आरोपी ने उनसे 12 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें उन्होंने पांच लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट की परीक्षा में लगातार फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। परीक्षा के पेपर लीक होने से लेकर अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। नीट यूजी विवाद राजनीतिक मोड ले चुका है। जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और सरकार पर आरोप लगाए जा रहे हैं। 


कैसे आया नीट पेपर लीक मामला
नीट पेपर लीक मामले में बिहार झारखंड में बिहार की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) और राज्य पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी की। अभी तक अलग-अलग जगहों से करीब 30 से अधिक लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। परीक्षा 5 मई को आयोजित हुई थी। नीट पेपर में धांधली की जांच के दौरान बिहार पुलिस ने जांच की तो सॉल्वर गैंग के पास 13 परीक्षार्थियों के रोल कोड मिले थे और पहली बार पता चला कि बिहार में पेपर लीक हुआ था।

केंद्रीय एजेंसियों की सूचना पर पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाने में छह मई को पेपर लीक को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की। पेपर लीक की जांच का मामला 10 मई शुक्रवार को बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को सौंप दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed