फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NEET Exam 2020 news in Hindi: Second phase of NEET exam today, students of Covid-19 affected areas will give exam

NEET Exam 2020: नीट परीक्षा का दूसरा चरण आज, कोविड-19 प्रभावित इलाकों के छात्र देंगे एग्जाम

Wed, 14 Oct 2020 05:55 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Oct 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
NEET Exam 2020 news in Hindi: Second phase of NEET exam today, students of Covid-19 affected areas will give exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

नीट (NEET 2020) परीक्षा का विशेष चरण 14 अक्तूबर यानी आज शुरू हो रहा है। इसमें देशभर के छात्र हिस्सा लेने जा रहे हैं। कोरोना वायरस प्रभावित क्षेत्रों के छात्र परीक्षा दे सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को कोविड-19 महामारी से प्रभावित छात्रों और निरुद्ध क्षेत्रों के छात्रों के लिए 14 अक्टूबर को नीट (यूजी) परीक्षा का दूसरा चरण आयोजित करने की अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता द्वारा कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर विशेष परिस्थितियों में यह परीक्षा आयोजित करने का अनुरोध किए जाने पर यह अनुमति प्रदान की।
विज्ञापन


पीठ ने कहा, उन परिस्थितियों जिनकी वजह से पहले यह परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये हम नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी को नीट (यूजी) 2019 के दूसरे चरण का आयोजन कोविड-19 से प्रभावित छात्रों और निरुद्ध क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिये 14 अक्टूबर को आयोजित करने की अनुमति देना उचित समझते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि इस परीक्षा के परिणाम 16 अक्टूबर को घोषित किए जा सकते हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नीट की परीक्षा दो बार- तीन मई और फिर 26 जुलाई - को स्थगित की गई थी और इसके बाद 13 सितंबर को यह आयोजित हुई थी।


इससे पहले, शीर्ष अदालत ने कोविड -19 के मामलों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर जेईई (मेन) अप्रैल 2020 परीक्षा स्थगित करने के लिये दायर याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि छात्रों के जीवन को लंबे समय तक प्रभावित नहीं किया जा सकता है। अदालत ने बाद में जेईई और नीट की प्रत्यक्ष परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति देने के अपने 17 अगस्त के आदेश पर पुनर्विचार के लिए छह गैर भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियों की याचिका भी खारिज कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed