पहली वाली तारीख पर ही होंगी NEET और JEE की परीक्षाएं, जल्द जारी किए जाएंगे एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संकट के बीच राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 2020 की जेईई मुख्य (JEE Mains) परीक्षा और नीट (NEET) को पुरानी तारीख पर ही करवाने का फैसला किया है। पहले ये परीक्षाएं जुलाई में होनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब इसकी नई तारीख घोषित कर दी गई है। अब जेईई मुख्य परीक्षा 1-6 सितंबर और नीट (यूजी) की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगी।
National Testing Agency (NTA) says, JEE (Main) and NEET (UG) exams will be held on the dates announced earlier, which are 1st to 6th September and 13th September respectively. pic.twitter.com/TUwxjxn0tl
— ANI (@ANI) August 25, 2020विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि छात्रों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। वहीं परीक्षा को रोकने की मांग पर इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया गया है। एनटीए ने जल्दी ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी करने का भरोसा दिया है, साथ ही कहा है कि वो पूरी कोशिश करेगा कि 99 प्रतिशत छात्रों को सेंटर के रूप में उनके द्वारा चयन किए गए पहले शहर को प्राथमिकता दी जाए।