NEET 2020 Result: नीट यूजी 2020 में यूपी के छात्रों ने लगातार दूसरी बार रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी 2020) में लगातार दूसरे वर्ष रिकार्ड सफलता पायी है। 2019 की तर्ज पर नीट यूजी 2020 में भी सबसे अधिक सफल होने वाले 88,889 छात्र उत्तरप्रदेश से हैं। जबकि दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र प्रदेश के 79,974 छात्र और तीसरे नंबर पर राजस्थान के 65,758 छात्रों ने परीक्षा में सफलता पायी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने रविवार को संशोधित राज्यों के सफल छात्रों की सूची जारी की है। इससे पहले 16 अक्तूबर को एनटीए की सूची में यूपी के स्थान पर त्रिपुरा का नाम था। हालांकि यह मानवीयू भूल थी, जिसे सुधार लिया गया है।
सबसे अधिक 88,889 छात्र यूपी के, दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और तीसरे नंबर पर राजस्थान के छात्र सफल रहे
एनटीए की ओर से संशाधित सूची के मुताबिक, देश भर में एमबीबीएस और बीडीएस प्रोग्राम में दाखिले के लिए कुल 15,97,435 छात्रों ने नामांकन किया था। इसमें से 13,66,945 छात्रों ने परीक्षा दी और 7,71,500 छात्र सफल रहे हैं। नीट यूजी 2020 में चौथे स्थान पर केरल के 59,404 छात्र और कर्नाटक के 55,009 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, दिल्ली से 23,554 और हरियाणा से 22,395 छात्र, उत्तराखंड के 37301, पंजाब के 8814, जम्मू कश्मीर के 14743, हिमाचल प्रदेश के 7622, चंडीगढ़ के 1096 और लद्दाख के 367 छात्र सफल हुए हैं।
एक ट्रांसजेंडर भी सफल
नीट यूजी 2020 में कुल छह ट्रांसजेंडर ने आवेदन किया था। इसमें से चार ने परीक्षा दी पर सफलता एक को ही मिली है। वहीं, परीक्षा में छात्राओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत ज्यादा है। परीक्षा में जहां 4.27 लाख छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 3.43 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। -सीमा शर्मा