ओलंपिक में गोल्ड: गुजरात में पेट्रोल पंप मालिक का बड़ा एलान, 'नीरज' नाम वालों को मुफ्त में दिया जाएगा 501 रुपये का पेट्रोल
गुजरात के भरूच में एक पेट्रोल पंप मालिक ने भी अपने स्तर से एलान करते हुए कहा कि जो भी यहां नीरज नाम का व्यक्ति होगा उसे मुफ्त में 501 रुपये तक का पेट्रोल दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में संपन्न टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा द्वारा ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद जश्न का माहौल अब तक जारी है। राज्य सरकार से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां नीरज के लिए तोहफे से लेकर धनराशि तक की घोषणा कर दी हैं। इसी क्रम में गुजरात के भरूच में एक पेट्रोल पंप मालिक ने भी अपने स्तर से एलान करते हुए कहा कि जो भी यहां नीरज नाम का व्यक्ति होगा उसे मुफ्त में 501 रुपये तक का पेट्रोल दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप के मालिक अयूब पठान ने कहा कि जिस भी व्यक्ति का नाम नीरज होगा उसे हमने 501 रुपये तक का मुफ्त पेट्रोल देने की पेशकश की है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि नीरज चोपड़ा को सम्मानित करने के लिए यह हमारी दो दिवसीय योजना है। हम नीरज नाम के के सभी वैध आईडी कार्ड रखने वाले को इसका लाभ देंगे।
Gujarat | Ayuub Pathan, a petrol pump owner in Bharuch, offers free petrol, up to Rs 501, to people who share their names with Olympic gold medallist Neeraj Chopra.
विज्ञापन विज्ञापन
"It is our 2-day scheme to honour him. We're entertaining all valid ID Card-holding namesakes of Chopra," he said. pic.twitter.com/PAc43jYw6Q — ANI (@ANI) August 9, 2021
बता दें कि खेलों में 7 पदक (1 स्वर्ण, 4 कांस्य और 2 रजत) जीतने के बाद, सबसे सफल भारतीय दल आखिरकार टोक्यो ओलंपिक से भारत लौट आया। पदक विजेताओं - नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, पीवी सिंधु, भारतीय पुरुष हॉकी टीम, बजरंग पुनिया, रवि कुमार दहिया और लवलीना बोरगोहेन का स्वागत SAI के शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों ने किया। बाद में शाम को, चैंपियन को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने अशोका होटल में सुविधा प्रदान की।