{"_id":"577448f34f1c1b3b1e79a807","slug":"neera-yadav-petition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरा यादव की याचिका पर सुनवाई टली","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नीरा यादव की याचिका पर सुनवाई टली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 30 Jun 2016 03:47 AM IST
विज्ञापन
supreme court
नोएडा प्लॉट आवंटन मामले में दोषी करार दी गईं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव नीरा यादव की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के एक जज ने खुद को अलग कर लिया। बुधवार को नीरा यादव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव कुमार की याचिका पर न्यायमूर्ति वी गोपाल गौड़ा और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
सुनवाई शुरू होते ही न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने खुद को इस मामले से अलग होने की बात कही। हालांकि, इसके लिए उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। अब उनकी याचिका पर दूसरी पीठ के समक्ष सुनवाई होगी।
विज्ञापन