फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Need to stay on course, Tata Sons chairman tells Air India employees

विमान हादसा: 'घटना को ताकत में बदलकर बनानी होगी अधिक सुरक्षित एयरलाइन', कर्मियों से बोले एअर इंडिया के चेयरमैन

Mon, 16 Jun 2025 06:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Jun 2025 06:58 PM IST
सार

टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एअर इंडिया के कर्मचारियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे अपने मार्ग पर डटे रहें। उन्होंने कहा कि इस घटना को ताकत में बदलकर और अधिक सुरक्षित एयरलाइन बनानी होगी। चंद्रशेखरन ने इसे अपने करियर का सबसे 'दिल तोड़ने वाला' संकट बताया।

विज्ञापन
Need to stay on course, Tata Sons chairman tells Air India employees
एन चंद्रशेखरन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

टाटा संस और एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने सोमवार को एअर इंडिया के कर्मचारियों से कहा कि वे अपने रास्ते पर डटे रहें। पिछले हफ्ते अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद उन्होंने इसे अपने करियर का 'सबसे दिल तोड़ने वाला' संकट बताया। सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखरन गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया मुख्यालय और प्रशिक्षण अकादमी में 700 से अधिक कर्मचारियों और नेतृत्व टीम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को इस घटना से सबक लेते हुए एक और अधिक सुरक्षित एयरलाइन बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


'कभी सोचा नहीं था, मुझे ऐसा देखना पड़ेगा...'
उन्होंने कहा, हमें अपने रास्ते पर बने रहना है। हम जो भी करें, उसमें और अधिक दृढ़ता दिखानी है। हमें जांच के नतीजों का इंतजार करना चाहिए। चंद्रशेखरन ने कहा, 'मैंने अपने करियर में कई संकट देखे हैं, लेकिन यह हादसा सबसे ज्यादा दिल तोड़ने वाला है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा देखना पड़ेगा।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आग के गोले से ऐसे बाहर निकले रमेश विश्वास, देखिए विमान हादसे में जिंदा बचे यात्री का नया वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत
लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें चालक दल के सदस्यों सहित 242 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के एक मिनट के भीतर यह विमान अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज परिसर के छात्रावास से टकरा गया। हादसे में 242 में 241 की मौत हो गई। जबकि मात्र एक यात्री जीवित बच पाया। इस हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हुई। 

विमानन सचिव ने मीडिया को दी हादसे की जानकारी
विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने रविवार को मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि विमान ने दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी और कुछ ही सेकंड में 650 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरने लगा। उसी समय पायलट ने ‘मे डे’ कोड शब्द का इस्तेमाल कर अहमदाबाद एटीसी को आपात स्थिति की जानकारी दी। एटीसी ने जब विमान से संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला। ठीक एक मिनट बाद विमान हवाई अड्डे से करीब 2 किमी दूर मेघाणीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: ऑक्सीजन मास्क, फिर हाथ पर गीले कपड़े; जानें कैसे जान पर खेलकर SDRF ने बचाईं जिंदगियां

हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो कर रहा विमान हादसे की जांच
इस हादसे की जांच हवाई दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है, जो विमानन मंत्रालय के अधीन आता है। रविवार को विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने हादसे की जांच के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक, एअर इंडिया मुख्यालय में चंद्रशेखरन ने इमरजेंसी कमांड सेंटर, इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस सेंटर और कस्टमर सर्विस डेस्क का भी दौरा किया।


'जिन्होंने अपनों को खोया, उन्हें हमेशा अपना परिवार मानेंगे'
अपने संबोधन में उन्होंने कहा, मैं जो भी कहूं या हम जो भी करें, उससे जानें वापस नहीं आएंगी। जिनके अपने इस हादसे में चले गए, वे इस दर्द को लंबे समय तक महसूस करेंगे। लेकिन इसके बावजूद, हमें अपनी पूरी क्षमता से उनकी हरसंभव मदद करनी होगी। चंद्रशेखरन ने कहा, हादसे के बाद हम और ज्यादा दृढ़ हुए हैं। यह समय यह बताने का नहीं है कि हम आगे क्या करेंगे, लेकिन मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि जिन्होंने अपने लोगों को खोया है, हम उन्हें हमेशा अपना परिवार मानेंगे। 

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: क्या अमेरिकी जांच टीम को जांच के लिए ब्लैक बॉक्स देगा भारत? US और बोइंग की साख का सवाल

'घटना को ताकत में बदलकर बनानी होगी अधिक सुरक्षित एयरलाइन'
कर्मचारियों को ‘मजबूत बने रहने’ की सलाह देते हुए उन्होंने कहा, हमें धैर्य दिखाना होगा। हमें इस घटना को ताकत में बदलकर एक और अधिक सुरक्षित एयरलाइन बनानी होगी। उन्होंने फिर दोहराया, हमें अपने रास्ते पर डटे रहना है। जो कुछ भी हम करते हैं, उसमें दृढ़ता दिखानी है। हमें जांच पूरी होने तक इंतजार करना होगा। 

'एअर इंडिया को उस मुकाम पहुंचाना है, जिसकी वो हकदार..'
उन्होंने कहा कि विमानन व्यवसाय बेहद जटिल होता है और विमान खुद भी एक जटिल मशीन है। इसमें कई तरह की सुरक्षा प्रक्रियाएं, जांच और प्रमाणन शामिल होते हैं, जो वर्षों में विकसित हुए हैं। फिर भी यह हादसा हुआ। हमें अब जांच के बाद ही इसका कारण समझ में आएगा। उन्होंने कहा, हम सभी का काम एअर इंडिया को उस मुकाम पर पहुंचाना है, जिसकी वह हकदार है, जो इस देश का हक है और उन सभी लोगों का हक है जो हम पर भरोसा करते हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed