फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Need of 'pure vegetarian' and 'Satvik' policemen for Kumbh Mela duty

'शुद्ध शाकाहारी' और 'सात्विक' पुलिसवालों की यहां है जरूरत, साथ लाना होगा चरित्र प्रमाण पत्र

Fri, 28 Sep 2018 07:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 07:23 PM IST
विज्ञापन
Need of 'pure vegetarian' and 'Satvik' policemen for Kumbh Mela duty

अगर आप पुरुष हैं, युवा हैं, ऊर्जावान हैं, मांस-मच्छी से एक हाथ की दूरी बनाकर चलते हैं, शराब को हाथ तक नहीं लगाते, सिगरेट-बीड़ी पर नजर पड़ते ही आपकी नाक सिकुड़ने लगती है और आप पुलिस विभाग में तैनात हैं, तो आपके पास शानदार अवसर है। आपको बहती गंगा में हाथ धोने का मौका मिलने वाला है।

विज्ञापन


अगले साल 15 जनवरी से इलाहाबाद में कुंभ मेला लगने जा रहा है। अगर आपमें उपरोक्त गुण हैं तो समझिये आपकी निकल पड़ी। आपको कुंभ मेले में सुरक्षा बंदोबस्त का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इसके दो फायदे हैं। एक तो आपकी ड्यूटी भी हो जाएगी और दूसरा यह कि आपको पावन भूमि पर अपने पाप धोने का मौका भी मिल जाएगा। मगर इसमें एक और ट्वस्ट है।
विज्ञापन


साथ लाना होगा चरित्र प्रमाण पत्र

पुलिसकर्मियों को अपने वरिष्ठ अफसर से चरित्र का प्रमाण पत्र भी लेना होगा। यही नहीं, ऐसे किसी भी पुलिसवाले को कुंभ मेले में तैनात नहीं किया जाएगा जो इलाहाबाद से हो। प्रशासन ने हर पद के लिए उम्र सीमा भी तय की है। मेला ड्यूटी के लिए आवेदन करने से पहले अपने वरिष्ठ अफसर से क्लीयरेंस लेना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांस्टेबल- 35 साल से कम
हेट कांस्टेबल- 40 साल से कम
सब इंस्पेक्टर-45 साल से कम
इंस्पेक्टर-45 साल से कम

अक्टूबर में होगा चयन

कुंभ मेले में तैनाती के लिए पुलिसवालों की तैनाती 10 अक्टूबर से शुरू होगी। पुलिसकर्मियों का चुनाव साक्षातकार के आधार पर होगा। बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के एसएसपी को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के पुलिसकर्मियों की भी सेवा ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed