{"_id":"5c498e1fbdec224e4507e100","slug":"need-of-joint-leadership-time-chandrababu-naidu","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त नेतृत्व समय की जरुरत है : चंद्रबाबू नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संयुक्त नेतृत्व समय की जरुरत है : चंद्रबाबू नायडू
Thu, 24 Jan 2019 03:58 PM IST
अजय सिंह
भाषा,कोलकाता
भाषा,कोलकाता
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 24 Jan 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ के लिए ‘संयुक्त नेतृत्व’ समय की जरुरत है और प्रधानमंत्री पद के लिए नेता के नाम की घोषणा चुनावों के बाद होगी।
विज्ञापन
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष नायडू ने कहा कि चाहे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हों या राकांपा प्रमुख शरद पवार हो, कोई भी अकेले काम नहीं कर रहा है और सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। वह 19 जनवरी को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की विपक्षी महारैली में ना आने को लेकर तेलंगाना के अपने समकक्ष के. चंद्रशेखर राव पर बरसे और कार्यक्रम से उनकी गैर मौजूदगी को ‘‘नाटक’’ बताया।
विज्ञापन
नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला और उन्हें ‘‘प्रचार चाहने वाला प्रधानमंत्री बताया जो हमेशा नारे लगाता है और कभी काम नहीं करता।’’ मतपत्र प्रणाली को फिर से लाने की वकालत करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हैकरों ने ‘‘साबित’’ किया है कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से छेड़छाड़ की जा सकती है। नायडू ने कहा कि ईवीएम लोकतंत्र के लिए ‘‘बड़ा खतरा’’ बन रही हैं और उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से ‘‘हैकरों’’ के दावों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन