फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   need for urgent reforms in major multilateral bodies including the UNSC: president murmu

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने महासभा प्रमुख यांग से की मुलाकात, कहा- यूएनएससी में तत्काल सुधार जरूरी

Thu, 06 Feb 2025 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Feb 2025 08:08 PM IST
सार

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने महासभा प्रमुख यांग से की मुलाकात, कहा- यूएनएससी में तत्काल सुधार जरूरी 

विज्ञापन
need for urgent reforms in major multilateral bodies including the UNSC: president murmu
संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रमुख से मुलाकात करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एक्स/भारत की राष्ट्रपति

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) और अन्य महत्वपूर्ण बहुपक्षीय निकायों में जल्द व्यापक सुधार जरूरी हैं, ताकि आज की वैश्विक स्थिति को सही तरीके से प्रतिबिंबित किया जा सके।  

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 79वें सत्र के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। मुर्मू ने यांग का स्वागत करते हुए कहा कि 2025 में विकास के लिए वित्त पोषण पर चौथा सम्मेलन और तीसरा संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन जैसे महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।
विज्ञापन


मुर्मू ने यांग को इन सभी मंचों पर भारत की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी का आश्वासन दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने यूएनएससी समेत प्रमुख बहुपक्षीय निकायों में शीघ्र और व्यापक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। राष्ट्रपति ने यांग द्वारा सतत विकास के लिए विज्ञान और डाटा-संचालित दृष्टिकोण पर जोर देने और उनके समावेशी दृष्टिकोण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क में आयोजित भविष्य के शिखर सम्मेलन में ‘भविष्य के लिए समझौता’ को अपनाने में उनके नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के दर्शन से प्रेरित होकर संयुक्त राष्ट्र समेत ‘वैश्विक दक्षिण’ के हितों की रक्षा करना जारी रखेगा। ‘वैश्विक दक्षिण’ से तात्पर्य उन देशों से है जिन्हें अक्सर विकासशील या कम विकसित समझा जाता है।


दोनों नेताओं ने भारत और कैमरून के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों खासकर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़े विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण पर भी चर्चा की। यांग कैमरून के एक राजनीतिज्ञ हैं। मुर्मू ने कहा कि भारत का अफ्रीका के साथ विशेष संबंध है और 2023 में भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में समूह में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed