फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nearly 240 animals found dead In Assam floods At Kaziranga National Park

असम बाढ़ः काजीरंगा पार्क में अब तक 225 जानवरों की मौत

Sat, 19 Aug 2017 06:03 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 19 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Nearly 240 animals found dead In Assam floods At Kaziranga National Park
assam floods - फोटो : AP

असम में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, जिससे न केवल आम- जनजीवन ही प्रभावित हो रहा है बल्कि ये जानवरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है। बाढ़ के कहर से असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में अब तक करीब 225 जानवर मर चुके हैं। शनिवार को पार्क का आधे से ज्यादा हिस्सा अभी भी जलमग्न बना हुआ है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक मृत जानवरों में सात गैंडे भी शामिल हैं। मामले में पार्क के निदेशक सत्येंद्र सिंह का कहना है कि अगस्त माह के शुरुआती दौर में बाढ़ की लहर से पार्क का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा डूब गया था, जिससे 105 जानवर मर गए थे। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ का पानी अब धीरे- धीरे कम हो रहा है। हालांकि अभी इसके पूरी तरह से खत्म होने में समय लगेगा। उन्होंने बताया कि मृत जानवरों में 178 हॉग हिरण, 15 गेंडे, चार हाथी और एक शेर शामिल है। 
विज्ञापन


बता दें कि पूर्वोत्तर में बाढ़ से 58 जिलों को प्रभावित किया है जिनमें अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में ब्रह्मपुत्र और इसकी उपनदियां बाढ़ के खतरे के निशान के ऊपर बहने की संभावनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच राज्य के काजीरंगा नेशनल पार्क में पशुओं के हताहत होने की संख्या बढ़कर 225 से ज्यादा पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- यूपी-बिहार-असम में बाढ़ से मचा हाहाकार, 10 लाख से ज्यादा बेघर, रद्द हुईं 11 ट्रेन

गौरतलब है कि मामले में काजीरंगा डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर रोहिणी बल्लाब सैकिया ने पहले कहा था कि बाढ़ की हालात में कुछ सुधार हुआ है। उस वक्त पार्क क्षेत्र में 50% जल स्तर नीचे पहुंच चुका था, जिस वजह से मरे जानवरों के शव सामने आ रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed