फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDTV Challenges 1-Day Ban In Supreme Court

एक दिन के बैन को एनडीटीवी ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

Mon, 07 Nov 2016 01:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
NDTV Challenges 1-Day Ban In Supreme Court
- फोटो : social media

पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के दौरान संवेदनशील सूचनाएं लीक करने के मामले में केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए एक दिन के प्रतिबंध को एनडीटीवी ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। चैनल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि अन्य चैनलों तथा समाचारपत्रों ने भी वही जानकारी दिखाई थी। केन्द्र सरकार ने एनडीटीवी इंडिया को  9 नवंबर को ऑफएयर रखे जाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि एनडीटीवी इंडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा था कि जो लोग पठानकोट हमले के प्रसारण को लेकर एनडीटीवी पर 24 घंटे के प्रतिबंध की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें तथ्यों की जानकारी नहीं है, वे राजनीति से प्रेरित हैं और विवाद पैदा करना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


नायडु ने कहा था कि एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किसी नये नियम या सिद्धांत के आधार पर नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 2008 में 26/11 के मुम्बई आतंकी हमले के बाद यूपीए सरकार द्वारा जारी किये गये परामर्शों के आधार पर ही एनडीटीवी पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed