फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDRF observe 2024 year of cbrn preparedness response new equipments procure

NDRF: इस साल रासायनिक, परमाणु हमलों से निपटने की तैयारी करेगी एनडीआरएफ, नए उपकरण भी खरीदे जाएंगे

Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 19 Jan 2024 01:41 PM IST
सार

डीजी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय से तैयारियों के लिए नए उपकरण भी मंजूर हो गए हैं। एनडीआरएफ इंसानों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक तत्वों से निपटने के लिए सात विशेष HAZMAT वाहनों की खरीद करेगी 

विज्ञापन
NDRF observe 2024 year of cbrn preparedness response new equipments procure
एनडीआरएफ करेगी रसायनिक और परमाणु हमले से निपटने की तैयारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच एनडीआरएफ इस साल रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु हमलों से निपटने की तैयारी पर फोकस करेगी। एनडीआरएफ के डायरेक्टर जनरल अतुल करवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दिए अपने संबोधन में यह जानकारी दी। शुक्रवार को एनडीआरएफ का 19वां स्थापना दिवस है। इस दौरान डीजी अतुल करवाल ने कहा कि साल 2014 में एनडीआरएफ रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु हमलों की तैयारियों और हमले की स्थिति में हालात से निपटने की तैयारी पर फोकस करेगी।
विज्ञापन


डीजी ने बताया कि नए उपकरण खरीदे जाएंगे
डीजी ने कहा कि 'केंद्रीय गृह मंत्रालय से इनकी तैयारियों के लिए नए उपकरण भी मंजूर हो गए हैं। एनडीआरएफ इंसानों और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक तत्वों से निपटने के लिए सात विशेष HAZMAT वाहनों की खरीद करेगी ताकि रासायनिक, जैविक और परमाणु हमले की स्थिति से निपटा जा सके। एनडीआरएफ में जंगल की आग की घटनाओं से निपटने के लिए तीन टीमें प्रशिक्षित की गई हैं। साथ ही इनके लिए नए उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं।' 
विज्ञापन


आठ नए रीजनल रेस्पॉन्स केंद्र बनाने की मिली मंजूरी
अतुल करवाल ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आठ नए रीजनल रेस्पॉन्स केंद्र बनाने की मंजूरी दे दी है। इन केंद्रों पर विशेष रूप से प्रशिक्षित टीमों की तैनाती की जाएगी। एनडीआरएफ की स्थापना साल 2006 में की गई थी। मौजूदा समय में एनडीआरएफ में 18 हजार पुरुष और महिला कर्मी शामिल हैं। एनडीआरएफ देशभर में 16 बटालियनों और 28 क्षेत्रीय केंद्रों में तैनात है। इंसानों द्वारा जनित या फिर प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, रेल हादसे आदि में एनडीआरएफ राहत और बचाव अभियान चलाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ कर्मियों की बहादुरी को सराहा और लिखा कि आपदाओं में भी बल राहत और उम्मीद लेकर आता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed