फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDRF DG said that zero loss died during Operation Yaas

दावा: एनडीआरएफ के डीजी ने कहा- ऑपरेशन 'यास' के दौरान किसी की मौत नहीं हुई

Mon, 31 May 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 31 May 2021 06:31 AM IST
विज्ञापन
NDRF DG said that zero loss died during Operation Yaas
चक्रवात यास के दौरान एनडीआरएफ की टीम... - फोटो : पीटीआई

ताउते चक्रवात ने भारत में कम से कम 193 लोग मारे गए थे, इसमें सबसे बड़ी दुर्घटना बार्ज की थी इसकी वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़ गया। इसके तुरंत बाद तूफान यास आया लेकिन पिछली गलती को न दोहराते हुए, केंद्र ने राज्यों के साथ आपदा प्रबंधन स्थापित किया। इसका लक्ष्य था कि चक्रवात यास से किसी को कोई नुकसान न पहुंचे।

विज्ञापन


एनडीआरएफ के डीजी एस एन प्रधान ने दावा किया कि चक्रवात यास से कोई मौत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ ने बंगाल में 15 लाख लोगों से अधिक लोगों को और ओडिशा में कम से कम सात लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों राज्य चक्रवात के रास्ते में थे, वहीं चक्रवात यास को गंभीर तूफान और खतरनाक बताया गया था। आगे बताया कि यह हमारे लिए एक लिटमस टेस्ट से कम नहीं था। हताहत लोगों की संख्या कम थी, यानि कहें तो चमत्कार से कम नहीं था, वहीं ओडिशा के क्योंझर और मयूरभंज जिलों में दो लोगों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी प्रधान ने कहा कि छह चक्रवात प्रभावित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एनडीआरएफ की 106 टीमें लगाई गई थी। पश्चिम बंगाल में 46 टीमें, ओडिशा में 52, झारखंड में आठ और तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तीन-तीन टीमें साथ ही एक टीम को अंडमान द्वीप समूह में भी तैनात किया गया था। 

चक्रवात के बाद एक रिपोर्ट के अनुसार, एनडीआरएफ ने ओडिशा में 93 और बंगाल में 873 लोगों को रेस्क्यू किया, जिससे लोगों की जान बच गई। लैंडफॉल के बाद, सैनिकों ने अन्य राहत कार्यों में राज्य प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद करने के अलावा ओडिशा में 634 किमी और बंगाल में 206 किमी सड़कों को साफ किया।


चक्रवात ताउते ने महाराष्ट्र और गुजरात में जमकर तबाही मचाई थी। इसके सात दिन के बाद यास आया। ताउते तूफाने में कम से कम 193 लोगों की मौत हो गई थी। गुजरात में मुख्य रूप से दीवार और इमारत गिरने से 67 लोगों की मौत हो गई और महाराष्ट्र सबसे ज्यादा हताहत महाराष्ट्र से हुआ था, जहां ओएनसीजी के बार्ज पी-305 पर 70 लोगों की जान चली गई थी। जो तूफान के कारण अरब सागर में डूब गया। ताउते चक्रवात से कर्नाटक में नौ और गोवा में तीन लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed