फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA will start election campaign from bihar, PM Nrendra Modi and Nitish kumar will be on stage

बिहार से होगा एनडीए का चुनावी आगाज, मंच पर साथ होंगे मोदी और नीतीश 

Mon, 21 Jan 2019 09:30 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 21 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
NDA will start election campaign from bihar, PM Nrendra Modi and Nitish kumar will be on stage

केंद्र का सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार बिहार से अगले आम चुनाव के लिए चुनावी बिगुल बजाएगा। इसके तहत पटना के गांधी मैदान में 24 फरवरी या तीन मार्च को बड़ी रैली का आयोजन करने की योजना है। इस रैली के जरिए साल 2017 में फिर से राजग का दामन थामने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ पहली बार चुनावी मंच साझा करेंगे। भाजपा की कोशिश इस रैली में राजग की सभी छोटे-बड़े करीब तीन दर्जन दलों के नेताओं को एक मंच पर ला कर एकजुटता का संदेश देना है। 

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों के मुताबिक आम चुनाव के लिए अधिसूचना मार्च महीने केपहले सप्ताह में जारी होना संभावित है। हालांकि पीएम मोदी पहले से ही चुनावी अभियान में व्यस्त हैं, मगर पटना में सत्तारूढ़ राजग की यह पहली चुनावी रैली होगी। नेतृत्व चाहता है कि अधिसूचना जारी होने से पहले नेतृत्व सभी दलों के प्रमुख नेताओं को एक मंच पर ला कर एकजुटता का संदेश देना चाहता है। इस समय राजग राजग में तीन दर्जन से कम दल हैं। हालांकि रैली की तारीख से पहले भाजपा सहयोगी दलों की संख्या बढ़ा कर भी विपक्ष के बन रहे महागठबंधन को मजबूत संदेश देगी। 
विज्ञापन


फिलहाल रैली के लिए राजग की बिहार की सहयोगी जदयू और लोजपा ने हामी भर दी ह। पार्टी के नेता इसके लिए जल्द ही अकाली दल, अपना दल सहित दूसरे सहयोगी दलों के नेताओं से बातचीत करेंगे। इसी बातचीत के आधार पर तारीख पर भी अंतिम फैसला हो जाएगा। रैली की खास बात वर्ष 2017 में राजद से नाता तोड़ कर फिर से राजग का दामन थामने वाले बिहार केसीएम की पीएम के साथ पहली बार चुनावी मंच साझा करना होगी। दअसल नीतीश ने वर्ष 2013 में मोदी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने के खिलाफ राजग से नाता तोड़ लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed