{"_id":"694ec6ab857309956a0d43b1","slug":"nda-will-not-allow-vote-land-rights-of-citizens-to-be-taken-bjp-national-working-president-nitin-nabin-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'एनडीए नागरिकों के वोट, जमीन और अधिकारों से समझौता नहीं होने देगा', असम में विपक्ष पर बरसे नितिन नबीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'एनडीए नागरिकों के वोट, जमीन और अधिकारों से समझौता नहीं होने देगा', असम में विपक्ष पर बरसे नितिन नबीन
Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:02 PM IST
सार
असम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग इस देश की मिट्टी, तिरंगे और संविधान से प्रेम करते हैं, वही सच्चे नागरिक हैं और उनके वोट, जमीन या योजनाओं पर किसी तरह की चोट नहीं लगने दी जाएगी।
विज्ञापन
असम राज्य पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में नितिन नबीन
- फोटो : X @NitinNabin
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए किसी भी हाल में देश के नागरिकों के वोट, जमीन और सरकारी योजनाओं से जुड़े अधिकारों को छीने जाने नहीं देगा। असम भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए नबीन ने कहा कि पहले असम में घुसपैठ को सामान्य बताकर नजरअंदाज किया गया। उस समय की सरकारें वोट बैंक की राजनीति के कारण चुप रहीं, जिसका खामियाजा असली नागरिकों को भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के लिए ठोस कदम उठा रही है।
यह भी पढ़ें - उन्नाव केस: कुलदीप सेंगर की जमानत को CBI ने दी चुनौती, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दी अर्जी
'लोगों को अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार'
इस दौरान नितिन नबीन ने कहा, 'कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए घुसपैठ पर निर्भर रहते हैं, लेकिन एनडीए इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। देश के लोगों को अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है।' उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली और दिसपुर में पहले रही सरकारें घुसपैठ के मुद्दे पर चुप रहीं, जिससे असली नागरिकों के अधिकार प्रभावित हुए। उन्होंने कहा 'जनता ने एनडीए और भाजपा पर भरोसा जताया है और उसी भरोसे के बल पर हम घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसमें सरकार के साथ-साथ जनता की जागरूकता भी जरूरी है।'
विज्ञापन
वोट चोरी के आरोपों को जनता ने किया खारिज- नितिन नबीन
हाल के बिहार विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए नबीन ने कहा कि वोट चोरी जैसे आरोपों को जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी हर चुनौती के लिए तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए गठबंधन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि राज्य में भाजपा नीत गठबंधन को किसी बाहरी ताकत से कोई खतरा नहीं है। नबीन ने कहा, 'उम्मीदवार कोई भी हो, हमें पार्टी और गठबंधन के लिए काम करना है। हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने देश का सबसे बड़ा गठबंधन बनाया था और हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।'
'चुनाव जीतकर सत्ता बरकरार रखने का लक्ष्य'
उन्होंने बताया कि 2016 से असम में भाजपा गठबंधन सरकार चला रही है और अगला चुनाव भी जीतकर सत्ता बरकरार रखने का लक्ष्य है। साथ ही उन्होंने पिछले दो भाजपा सरकारों के दौरान असम और पूर्वोत्तर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा इस क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। दो दिन की इस बैठक के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत जय पांडा, केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा, संगठन महासचिव बीएल संतोष और राज्य संगठन महासचिव रबींद्र राजू सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें - Army: चीन सीमा पर असम राइफल्स और सेना का संयुक्त अभ्यास, हेलीकॉप्टर से त्वरित सैन्य तैनाती का सफल परीक्षण
इससे पहले नितिन नबीन के गुवाहाटी पहुंचने पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नितिन नबीन राज्य कार्यकारिणी और कोर कमेटी की बैठक में भाग लेकर आगामी असम विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन