फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA Mega Show Of Strength In Maharashtra For Devendra Fadnavis Oath News In Hindi

Devendra Fadnavis Oath: नीतीश से चिराग, चंद्रबाबू-कुमारस्वामी तक, महाराष्ट्र में दिखा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 05:48 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 05 Dec 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
Devendra Fadnavis Oath: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंचे।
 
loader
NDA Mega Show Of Strength In Maharashtra For Devendra Fadnavis Oath News In Hindi
महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

महाराष्ट्र में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में हुआ। यहां भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे दोनों ने बतौर उपमुख्यमंत्री शपथ ली। महाराष्ट्र की नई सरकार के शपथ ग्रहण में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन भी दिखा। शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से एनडीए के कई मुख्यमंत्री और नेता भी पहुंचे।


एनडीए के मुख्यमंत्री और नेता पहुंचे 
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और नेता पहुंचे जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के मुखिया नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और केंद्रीय मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास अठावले ने भी यहां कार्यक्रम में शिरकत की।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य भी उपस्थित थे। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड सितारे शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित जैसी प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

शपथ ग्रहण समारोह को एक भव्य आयोजन बनाया गया जिसमें लगभग 42,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान था। 40,000 भाजपा समर्थकों के बैठने लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और विभिन्न धर्मों के नेताओं सहित 2,000 गणमान्य लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।


 

देवेंद्र फडणवीस की शपथ
54 साल के देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बने हैं। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 1999 में उनकी महाराष्ट्र विधानसभा में बतौर विधायक एंट्री हुई थी। 1999 और 2004 में फडणवीस नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद जब नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट बनी तो फडणवीस ने यहां से चुनाव लड़ा और फिर विधायक बने। 2009 के बाद 2014 में भी देवेंद्र फडणवीस इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार बने और जीते भी। इस जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने। 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से अपनी किस्मत आजमाई। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आशीष देशमुख को 49,344 वोट से हराया। इस बार देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडाधे (पाटिल) को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने। 

भाजपा की रिकॉर्ड जीत के साथ देवेंद्र की तीसरी पारी शुरू
23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आए। इन नतीजों में महायुति ने कुल 288 विधानसभा सीटों में से 235 सीटें हासिल कीं। भाजपा ने सबसे अधिक 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 132 सीटें आईं। यह महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसके सहयोगी दल- एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीटें जीतीं और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं। इसके अलावा पांच सीटें महायुति में शामिल अन्य दलों- जन सुराज्य शक्ति (2), राष्ट्रीय युवा स्वाभिमान पार्टी (1) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (1) ने जीतीं। 

बुधवार को विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुन लिया गया। 5 दिसंबर को फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र की सत्ता की कुर्सी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed