फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA is inching close to majority in Rajya Sabha

राज्यसभा में भी बहुमत के करीब पहुंचा एनडीए, सिर्फ छह सांसद हैं कम

Mon, 01 Jul 2019 08:59 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 01 Jul 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
NDA is inching close to majority in Rajya Sabha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को अब राज्यसभा में भी बड़ी बढ़त मिली है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के चार और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के एक सांसद के भाजपा में शामिल होने के बाद एनडीए का दबदबा यहां भी बढ़ गया है। राज्यसभा में अभी तक मोदी सरकार को विधेयक पास कराने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यहां तक की कई विधेयक बहुमत नहीं होने के कारण सरकार पास नहीं करा पाई। लेकिन यहां भी अब स्थिति बदलने वाली है।

विज्ञापन


235 सदस्यों में से राज्यसभा में रविवार तक एनडीए के 111 सदस्य हो गए हैं। अभी 10 सीटें खाली हैं। जिनमें से 4 सांसद 5 जुलाई तक एनडीए के चुनकर आने की संभावना है। इसके साथ ही यह आंकड़ा 115 हो जाएगा। कुल 241 सदस्यों की संख्या में 115 सांसदों का आंकड़े का अर्थ है कि एनडीए के पास बहुमत से महज 6 सांसद कम रहेंगे। यदि राज्यसभा में कुल 245 सांसद हो जाते हैं तो फिर एनडीए को अपने दम पर 123 सांसदों की जरूरत होगी।
विज्ञापन


हालांकि वर्तमान राज्यसभा में अगर सरकार को गैर-यूपीए दल जैसे टीआरएस, बीजेडी और वाईएसआरसीपी का साथ मिलता है तो उसके लिए किसी भी बिल को पास कराना कठिन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा की 6 सीटों पर 5 जुलाई को चुनाव होना है। इनमें से एक पर भाजपा की सहयोगी लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इसके अलावा गुजरात की दो सीटें भाजपा के खाते में जाती दिख रही हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और स्मृति ईरानी के राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद यह सीटें खाली हुई हैं। ओडिशा में भी तीन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं इनमें से एक भाजपा के हिस्से में जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed