फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA floor leaders to meet on July 19, ahead of monsoon session of Parliament

मानसून सत्र: NDA नेताओं की संसद पुस्तकालय भवन में बैठक 19 को, जरूरी मुद्दों-संसदीय कार्यों पर होगी चर्चा

Mon, 10 Jul 2023 09:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Jul 2023 09:15 PM IST
सार

Monsoon Session: केंद्रीय गृहमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट में कहा, 2023 का संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से आग्रह करता हूं कि वे मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान दें।

विज्ञापन
NDA floor leaders to meet on July 19, ahead of monsoon session of Parliament
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संसद के मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सदन के नेता महत्वपूर्ण मुद्दों और संसदीय कार्यों पर चर्चा करने के लिए 19 जुलाई को संसद पुस्तकालय भवन में बैठक करेंगे। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट में कहा, 2023 का संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से आग्रह करता हूं कि वे मानसून सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य विषयों पर सार्थक चर्चा में योगदान दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मैं सभी दलों से अपील करता हूं कि वे सत्र के दौरान संसद के विधायी और अन्य कार्यों में रचनात्मक योगदान दें।' संसद का मानसून सत्र पुराने भवन में ही शुरू होगा। विपक्षी दल भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed